आर्टिस्ट एण्ड मॉडल शाश्वत सिंह ने अपनी यूनिक स्टाइल रैम्प वॉक से
सभी दर्शकों का मन मोहा व तालिया बटोरी । मौका था राजधानी जयपुर में आयोजित
नेशनल लेवल डिजाइनर फैशन शो "इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4" का ।
इस
शो के शो स्टॉपर रहे शाश्वत सिंह ने पिपल चॉइस अवॉर्ड भी अपने नाम किया ।
स्टार किड्स मॉडल शाश्वत सिंह की हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज " द
लास्ट कन्फेशन " मूवी ने सात नेशनल व इंटरनेशनल सिनेमा अवॉर्ड अपने नाम किए
हैं।
संत आचार्य विधासागर जी महाराज पर बनी इनकी अगली बॉलीवुड मूवी "
अंतर्यात्री महापुरुष - द वॉकिंग गॉड " फरवरी में 65 देशों में रिलीज होने
वाली है । जिसमे शाश्वत सिंह ने संत आचार्य विधासागर जी के बचपन की मुख्य
भूमिका निभा रहे है। शाश्वत सिंह ने इस मौके पर अपने सभी प्रसंको एवं
सपोर्टरस का इतना प्यार देने के लिए आभार जताया ।
आयोजक अनूप चौधरी
ने बताया कि इस किड्स फैशन शो का यह चौथा सीजन है। जिसमें देश भर के 20 से
ज्यादा शहरों से आए 100 से अधिक बच्चों ने रैंप वॉक कर अपना टैलेंट शोकेस
किया। इस बार जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से बच्चों ने पार्टिसिपेट
किया है। इसबार शो में 3 से 17 साल के किड्स मॉडल्स ने 15 से ज्यादा
डिफरेंट डिज़ाइनर थीम्स पर अपना टैलेंट सबके सामने रखा।