राजधानी जयपुर में बुधवार को टोंक रोड स्थित दी ब्लैक
बॉक्स क्लब में विश्व के सबसे उम्र के फैशन शो आर्गेनाइजर शम्स राठौड़ व
संजय बागड़ा द्वारा उनके आने वाले ब्यूटी पेजेंट "हम हैं गली गायज, बॉयज
एन्ड गर्ल्स' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें इवेंट से जुड़ी
जानकारी सबके साझा की गई। इस इवेंट में गरीब, छोटे व झुग्गी झोपड़ियों में
रहने वाले हर वर्ग के 40 लोगों को सेलेक्ट किया जाएगा।
इस
पेजेंट के आयोजक शम्स राठौड़ व जयंत बागड़ा ने बताया कि ये अनोखा शो का
कॉन्सेप्ट हमने तब तैयार किया जब हमने गोवा में एक फैशन शो में भाग लिया।
हम दोनों ने अपने पैरेंट्स के सामने इस शो को करने की इच्छा रखी तो हमारे
माता पिता भी इस निर्णय पर राजी हो गए और हमें सपोर्ट किया।
उन्होंने
आगे बताया कि इस टैलेंट हंट में सभी प्रकार के कलाकारों को मौका मिलेगा।
इसमे हिस्सा लेने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इसमें भाग लेने
के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होगी और इसमें न कोई टेक है, न कोई रीटेक और
कोई ऑडिशन नहीं होगा। इस अनोखे फैशन शो में रैंप वॉक, रियलिटी शो,
कोरियोग्राफी, फोटोशूट, मेकओवर, ग्रूमिंग शामिल रहेगी। ये शो 3 दिन तक चलता
रहेगा। इस इवेंट का आयोजन मुम्बई में किया जाएगा।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.