प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2019 का आठवें संस्करण का बिरला ऑडिटोरियम मे हुआ आयोजन

शिक्षक , बच्चे और पालक तीनो जीवन के त्रिकोण है - गुरु पंडित विजय शंकर मेहता शिक्षा के क्षेत्र में चार (4 ) माला माथुर मेमोरियल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स दिए गये 125 प्रिंसीपल्स एवम टीचर्स को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्म

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
September 4, 2019 • 7:57 AM
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2019 का आठवें संस्करण का बिरला ऑडिटोरियम मे हुआ आयोजन
“प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2019 का आठवें संस्करण का बिरला ऑडिटोरियम मे हुआ आयोजन”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
4 Sep 2019
https://www.marudharabharti.com/rajasthan/2019_4
Copied
प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2019 का आठवें संस्करण का बिरला ऑडिटोरियम मे हुआ आयोजन

शिक्षक , बच्चे और पालक  तीनो जीवन के त्रिकोण है  - गुरु पंडित विजय शंकर मेहता 

शिक्षा के क्षेत्र में  चार  (4 ) माला माथुर मेमोरियल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स दिए गये 

125 प्रिंसीपल्स एवम टीचर्स को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया 

जयपुर : लाइफ-स्टाइल मैगजीन सिम्पली जयपुर , थार सर्वोदय संस्थान और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में 'प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड  2019  ' के आठवें संस्करण का आयोजन आज शहर के बिडला आडिटोरियम  में  किया  गया ।   कार्यक्रम में लाइफ मैनेजमेंट गुरु पंडित विजयशंकर मेहता मौजूद रहे  एवं उनका का व्याख्यान " शिक्षा संस्कार त्रिकोण " विषय पर रखा  गया , पंडित विजय शंकर मेहता ने कहा कि " तकनीकी शिक्षा प्रभावी होती जा रही है , ज़िन्दगी जीना कैसे है ये भूलते जा रहे है । सबसे पहले टेलीविजन एक हुआ करता था वो भी ड्राइंग रूम में लेकिन अब तो हर कमरे का हिस्सा बना हुआ है और मोबाइल के आ जाने से तो ज्ञान सब अंगुलियों पर ही आ गया है ।  गूगल गुरु बना हुआ है । शिक्षक , बच्चे और पालक  ये तीनो त्रिकोण है सिर्फ अच्छे शिक्षण संस्थान में भेजना ही पर्याप्त नहीं है पालक भी उतने ही जिम्मेदार होकर बच्चों को जीना  सिखाएंगे तब ही बच्चों की सही शिक्षा होगी ।  शिक्षण संस्थान पैसा कमाना सीखाते है लेकिन माता पिता की शिक्षा जीवन की चुनौतियों से लड़ना सीखाती है "

 इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि श्री वैभव गेलारिया ( सचिव हायर & टेक्निकल एजुकेशन , राजस्थान सरकार ) जगरूप सिंह यादव (जयपुर कलेक्टर) डॉ के एल जैन (मानदसचिव राजस्थान चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एव इंडस्ट्रीस  ) मौज़ूद रहें साथ ही सम्मानीय अतिथि के रूप में मन्त्रज्ञ निर्मला सेवानी , समाज सेवी सुधीर माथुर , अजय  सिन्हा एवं गोल्डन डिवाइन के अंशुल जैन एवं  सीएस श्याम  अग्रवाल , नीलम मूंदरा आदि मौजूद रहें। 

 शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्षो से अधिक अपना समय देने वाले व्यक्तित्वजो समाज के प्रेरणा स्त्रोत है हर वर्ष की तरह इस वर्ष " माला माथुर मेमोरियल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स " दिए गये : जिसमे   रमा दत्त  ( सवाई मान सिंह स्कूल , महावीर पब्लिक स्कूल & संस्कार स्कूल , जयपुर ) *  गीता रघुवीर  ( कथक नृत्य गुरु ) ·  राजकुमार सांघी  ( संगीत गुरु  ) फादर ग्लेंन मेनेज़ेस ( सेंट ज़ेवियर स्कूल & कॉलेज   ) ·आदि उपस्थित रहे।  

इस सम्मान समारोह में जयपुर और राजस्थान  के विभिन्न शहरों और ग्रामीण इलाकों के शिक्षण संस्थानों जिसमे भारती फाउंडेशन के सयोग से जोधपुर , बाड़मेर , पाली , टोंक , अजमेर एव दिल्ली से करीब 125 प्रिंसीपल्स एवम टीचर्स को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गये उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया जिसमे विभिन केटेगरी जैसे प्राइवेट स्कूल्स संत जेवियर स्कूल जयपुर  , महारानी गायत्री देवी स्कूल  , द पैलेस स्कूल , महावीर पब्लिक स्कूल , रेयान इंटरनेशनल स्कूल , नीरजा मोदी स्कूल, आदि , कॉलेज केटेगरी जैसे जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी , जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी , आर्य कॉलेज, एसकेआईटी यूनिवर्सिटी ,एमिटी यूनिवर्सिटी  आदि। प्री प्राइमरी स्कूल्स केटेगरी  जैसे किड्जी ,कैनवास , एडुब्रिन , आदि एवम कोचिंग सेंटर और इंस्टिट्यूट केटेगरी  जैसे ऐ2 एजुकेशन टुटोरिअल्स  ,पर्ल अकादमी , एरीना एनीमेशन , हाइट , कमला पोद्दार ,आदि  माजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल एवम कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी , सर्वप्रथम आर्या  कॉलेज के  छात्रों द्वारा गणेश वंदना प्रस्थुत की गयी , इसके अलावा सेंट  ज़ेवियर स्कूल, नेवटा  की छात्रों ने  एक राजस्थानी फोक नृत्य प्रस्तुत किया , स्कूल की सांस्कृतिक प्रस्तुति की अगली कड़ी मे  कैलोरैक्स  स्कूल ने देशभक्ति एवं शहीदों को याद करते हुवै , उनको श्रंद्धांजलि दी , अंतिम प्रस्तुति गायक शिक्षक गौरव जैन एवं दीपशिखा जैन द्वारा "गोरिया" राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया गया।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter