सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर हो रहा है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान वायरल

टीवी कलाकार श्वेता तिवारी ने विवादित बयान दिया है। श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में मीडिया के सामने उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा का साइज

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
January 28, 2022 • 3:43 PM
द
देश
NEWS CARD
Logo
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर हो रहा है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान वायरल
“सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर हो रहा है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान वायरल”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
28 Jan 2022
https://www.marudharabharti.com/national/home-minister-narottam-mishras
Copied
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर हो रहा है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान वायरल

 


टीवी कलाकार श्वेता तिवारी ने विवादित बयान दिया है। श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। होटल में मीडिया के सामने उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह बात तो कह दी, पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के विवादित बयान का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया ऐप कू पर एक पोस्ट कर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान मैंने सुना है, देखा है। बयान की मैं निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि जांच कर एक रिपोर्ट मुझे जल्द सौंपी जाए। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
फैशन पर आधारित इस वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भोपाल में होने वाली है। इसी को लेकर शहर के एक होटल में टीम का इंटरव्यू चल रहा था। बातचीत के दौरान हंसी-मजाक के बीच श्वेता तिवारी ने यह आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा- मेरी ब्रा का साइज तो भगवान ले रहे हैं। हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर तो तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जानें- कौन है श्वेता तिवारी श्वेता तिवारी टीवी की मशहूर कलाकार हैं और उनके कई सीरियल चर्चित भी रहे थे। कसौटी जिंदगी की, सीरियल से उन्हें नाम व शोहरत मिली। इसमें उन्हें प्रेरणा नाम मिला और काफी समय तक वह इसी नाम से पहचानी गईं। श्वेता ने दो शादियां कीं और पहली शादी से उन्हें बेटी पलक है तो दूसरी शादी में उनके बेटे रियांस का जन्म हुआ।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter