इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4 का हुआ आयोजन, देशभर के किड्स मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट

- 20 से ज्यादा शहरों से आए 100 से अधिक किड्स मॉडल्स ने की रैंप वॉक, डिज़ाइनर कलेक्शन हुआ शोकेस। - यूनिकॉर्न, मिनी मिस इंडिया, गैलेक्सी, पंचतत्व, हाइड्रो जैसी डिफरेंट डिज़ाइनर थीम्स पर हुआ आयोजन। राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित नील महल में ए इनफिनिटी टेकओवर्स द्वारा रुद्रव प्रोडक्श

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
December 20, 2021 • 1:39 PM
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4 का हुआ आयोजन, देशभर के किड्स मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट
“इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4 का हुआ आयोजन, देशभर के किड्स मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
20 Dec 2021
https://www.marudharabharti.com/lifestyle/indias-little-fashion-hunters-chapter-4
Copied
इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4 का हुआ आयोजन, देशभर के किड्स मॉडल्स ने दिखाया टैलेंट

 


 
- 20 से ज्यादा शहरों से आए 100 से अधिक किड्स मॉडल्स ने की रैंप वॉक, डिज़ाइनर कलेक्शन हुआ शोकेस। 

- यूनिकॉर्न, मिनी मिस इंडिया, गैलेक्सी, पंचतत्व, हाइड्रो जैसी डिफरेंट डिज़ाइनर थीम्स पर हुआ आयोजन।

राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित नील महल में ए इनफिनिटी टेकओवर्स द्वारा रुद्रव प्रोडक्शन के सहयोग से नेशनल लेवल किड्स फैशन शो "इंडियाज लिटिल फैशन हन्टर्स चैप्टर 4" का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों व शहरों से आए 3 से 17 साल के किड्स मॉडल्स ने 15 से ज्यादा डिफरेंट डिज़ाइनर थीम्स पर अपना टैलेंट सबके सामने रखा। इस बार शो में यूनिकॉर्न, मिनी मिस इंडिया, गैलेक्सी, पंचतत्व, हाइड्रो, प्रिंस एन्ड प्रिंसेस, रॉकस्टार, डेविल एंजल, पायरेट्स, बटरफ्लाई ऑन फायर, मैजिकल यूनिवर्स, स्टाइलिश गर्ल, ड्रीम लाइक फ्लोटिंग इन दी एयर जैसी यूनिक थीम्स पर किड्स ने अपनी नटखट अदाओं के साथ परफॉर्म कर सबका मन मोहा। 

आयोजक अनूप चौधरी ने बताया कि इस किड्स फैशन शो का यह चौथा सीजन है। जिसमें देश भर के 20 से ज्यादा शहरों से आए 100 से अधिक बच्चों ने रैंप वॉक कर अपना टैलेंट शोकेस किया। इस बार जयपुर सहित दिल्ली, मुम्बई, पटना, कर्नाटक, नोएडा, बैंगलोर, कोलकाता, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर, उदयपुर, अजमेर जैसे शहरों से बच्चों ने पार्टिसिपेट किया है। 
 
इस किड्स फैशन इवेंट में भरत सराफ, सीमा चौहान, पूजा मोदी, निहारिका चौधरी, अनुष्का गुर्जर, शीतल गुर्जर, कोमल डंगोरिया, सुनीता जैन, तनु कुमावत, सृजन चौधरी, संतरा जाट, सोनम, वीरेंद्र सिंह व यशश्वी शर्मा ने अपना डिज़ाइनर कलेक्शन प्रेजेंट किया, तो वहीं किड्स का मेकअप लुक्स अलाइट सैलून से हरीश चौधरी ने किया। इस इवेंट में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर किड मॉडल व एक्ट्रेस एवं शो की ब्रांड एम्बेसडर हीर वर्मा मौजूद रहीं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter