बीस्पोक टैलेंट हंट का दूसरा राउंड जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न

जयपुर । 'बीस्पोक टैलेंट हंट' का दूसरा राउंड जयपुर के इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड क्युलिनरी स्टडीज (आईएचएमसीएस) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिशन के दूसरे राउंड में बच्चों ने अच्छी दावेदारी पेश की और जजेस से तालियां भी बटोरीं। चयनित प्रतिभागी अगले राउंड में अति उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्श

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
October 2, 2019 • 11:00 AM
ल
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
  बीस्पोक टैलेंट हंट   का दूसरा राउंड जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न
“ बीस्पोक टैलेंट हंट का दूसरा राउंड जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
2 Oct 2019
https://www.marudharabharti.com/lifestyle/blog-post_76
Copied
  बीस्पोक टैलेंट हंट   का दूसरा राउंड जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न

जयपुर। 'बीस्पोक टैलेंट हंट' का दूसरा राउंड जयपुर के इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड क्युलिनरी स्टडीज (आईएचएमसीएस) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑडिशन के दूसरे राउंड में बच्चों ने अच्छी दावेदारी पेश की और जजेस से तालियां भी बटोरीं। चयनित प्रतिभागी अगले राउंड में अति उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

उद्धघाटन खंड आयोजक मंज़र शमीम, संस्था प्रबंधक श्री रवि पूरी, डीआईडी सीजन-4 फेम मोहित सैनी, बीस्पोक टैलेंट हंट की इवेंट कोर्डिनेटर फ़ातेमा शेख और मुनाफ अहमद, आईएचएमसीएस की इवेंट कोर्डिनेटर ज्योति अरोड़ा और रीतू काला ने किया। संस्था प्रबंधक श्री रवि पूरी ने सफल आयोजन के लिए आयोजक मंज़र शमीम और बीस्पोक टैलेंट हंट के टीम के लोगों का आभार जताया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दीं। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका डीआईडी सीजन-4 फेम मोहित सैनी, मंज़र शमीम व ज्योति अरोड़ा ने निभाई।

आईएचएमसीएस की ज्योति अरोड़ा ने कहा कि "स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह के टैलेंट हंट का होना काफी ज़रूरी है। इससे बच्चों का मनोबल काफी बढ़ता है और पढाई के अलावा उनके अंदर छुपे हुए अलग अलग टैलेंट्स का पता भी चलता है।"

निर्णायक मोहित सैनी ने कहा कि "हमें यहाँ काफी टैलेंटेड और क्रिएटिव प्रतिभागी मिले जिन्होंने एक से एक बढ़कर परफॉरमेंस दिया। मैं उम्मीद करता हूँ कि अगले राउंड में काँटों की टक्कर होने वाली है।"

कार्यक्रम संयोजक मंजर शमीम ने बताया कि देश के अन्य छोटे व बड़े शहरों में भी इस टेलेंट हंट के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। इस शो में हर उम्र के स्त्री-पुरुष हिस्सा ले सकते हैं। इस शो में दिव्यांग लोग भी अपना हुनर प्रदर्शित कर सकते हैं। ऑडिशन से वंचित प्रतियोगी ऑनलाइन भी अपने हुनर का www.bespoke360degree.com पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

'बीस्पोक टैलेंट हंट' एक नेशनल टैलेंट हंट है। इस टैलेंट हंट में हर उम्र के लोग मॉडलिंग, एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग में हिस्सा ले सकते हैं। 15 साल तक के उम्र के बच्चे जूनियर कैटेगरी में और 15 साल से ऊपर किसी भी उम्र के लोग सीनियर कैटेगरी में भाग ले सकते हैं। इस शो में दिव्यांग लोग भी अपना हुनर प्रदर्शित कर सकते हैं। इस टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले मुंबई में आयोजित होगा। जयपुर के अलावा अजमेर और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी इसका ऑडिशन हो चूका है। अजमेर और मथुरा का दूसरा राउंड जल्द ही आयोजित होगा। इसके बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग शहरों में ऑडिशन होने वाले हैं। नए कलाकारों के लिए यह एक बहुत ही बढिय़ा प्लेटफार्म है। इस हंट को जीतने वालों के लिए आगे बहुत सुनहरा मौका है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter