विनोद दुलगंच स्टारर "तिज्जु भाई" ओटीटी प्लेटफार्म देसी बुल पर रिलीज़ होगी

आजकल ओटीटी का ज़माना है। कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इसी कड़ी में विनोद दुलगंच स्टारर फ़िल्म तिज्जु भाई भी देसी बुल नाम के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फ़िल्म अगले माह मई में स्ट्रीम की जाएगी। बॉलीवुड एक्टर विनोद दुलगंच की दूसरी हिंदी फ़िल्म "तिज्जु भाई" के

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
April 19, 2022 • 12:09 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
विनोद दुलगंच स्टारर "तिज्जु भाई" ओटीटी प्लेटफार्म देसी बुल पर रिलीज़ होगी
“विनोद दुलगंच स्टारर "तिज्जु भाई" ओटीटी प्लेटफार्म देसी बुल पर रिलीज़ होगी”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
19 Apr 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/vinod-dulganch-starrer-tijju-bhai-to
Copied
विनोद दुलगंच स्टारर "तिज्जु भाई" ओटीटी प्लेटफार्म देसी बुल पर रिलीज़ होगी




आजकल ओटीटी का ज़माना है। कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इसी कड़ी में विनोद दुलगंच स्टारर फ़िल्म तिज्जु भाई भी देसी बुल नाम के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फ़िल्म अगले माह मई में स्ट्रीम की जाएगी।
     
बॉलीवुड एक्टर विनोद दुलगंच की दूसरी हिंदी फ़िल्म "तिज्जु भाई" के टीज़र को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग पूरी फिल्म देखने के इच्छुक हैं। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता विनोद अपनी फिल्म तिज्जु भाई पर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर पूरा भरोसा रखते हैं कि वे लोग उन्हें आगे लेकर आएंगे। 
     
आपको बता दें कि हरियाणवी छोरा विनोद दुलगंच ने बॉलीवुड में ऊंची छलांग मारी है। उन्होंने पिछले लॉक डाउन के दौरान 26 मार्च 2021 को  अपनी फिल्म अब ये गलतियां ना हों" रिलीज की थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। उन्हें उम्मीद है कि तिज्जु भाई को 10 गुणा ज्यादा लोग ओटीटी पर देखेंगे। 
    
आपको बता दें कि तिज्जु भाई का टीज़र वी एंड वी एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होकर काफी लोकप्रिय हो रहा है। अब विनोद दुलगंच की फ़िल्म ओटिटी प्लेटफॉर्म देसी बुल पर रिलीज होने जा रही है। 
 
आपको बता दें कि विनोद दुलगंच की एक्शन, थ्रिलर फ़िल्म तिज्जु भाई के निर्माता वी ऐंड वी एंटरटेनमेंट, सुष्मिता शौकीन हैं जबकि डायरेक्टर पवन प्रताप सिंह हैं। इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच के अलावा रजा मुराद, पवन राज, कीर्ति कुमार उर्फ सत्ता, सागर शर्मा दिखाई देंगे। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म की शूटिंग हरियाणा में की गई है। फ़िल्म में 3 सिचुएशनल सांग भी हैं। फ़िल्म का टाइटल सांग बॉलीवुड के मशहूर सिंगर नक्काश अज़ीज़ ने गाया है जबकि एक आइटम सॉन्ग और एक सैड सांग भी है। 
      
गौरतलब है कि तिज्जु भाई के बाद विनोद दुलगंच फ़िल्म हरकतें में अलग रूप में दिखेंगे जिसकी शूटिंग शिमला चंडीगढ़ पंजाब में पूरी कर ली गई है। इस थ्रिलर फ़िल्म के निर्देशक स्वदेश मिश्रा, प्रोड्यूसर विनोद ब्राक हैं। हीरो विनोद दुलगंच हैं और हीरोइन अनाया कश्यप है।

bolt आपके लिए ताज़ा समाचार अपडेट

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter