रेगो बी ने सॉन्ग "सैक्रिफाइस" को अनोखे अंदाज़ में गाया

दुनिया भर के दर्शकों द्वारा अपने पहले गीत '*बच्चा पार्टी*' के लिए पहले से ही सराहना पा चुके ग्लोबल सुपरस्टार रेगो बी ने अपने दादा बप्पी लहिरी के गानो सूची से हर हफ्ते उसे अपने अंदाज़ में गाते हुए हमें आश्चर्यचकित किया है। और इस बार तो, उन्होंने हमें आश्चर्यचकित करने के लिए अगले स्तर पर चले गए,

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
January 24, 2022 • 1:45 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
रेगो बी ने सॉन्ग "सैक्रिफाइस" को अनोखे अंदाज़ में गाया
“रेगो बी ने सॉन्ग "सैक्रिफाइस" को अनोखे अंदाज़ में गाया”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
24 Jan 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/rego-b-sings-song-sacrifice-in-unique
Copied
रेगो बी ने सॉन्ग "सैक्रिफाइस" को अनोखे अंदाज़ में गाया

 


दुनिया भर के दर्शकों द्वारा अपने पहले गीत '*बच्चा पार्टी*' के लिए पहले से ही सराहना पा चुके ग्लोबल सुपरस्टार रेगो बी ने अपने दादा बप्पी लहिरी के गानो सूची से हर हफ्ते उसे अपने अंदाज़ में गाते हुए हमें आश्चर्यचकित किया है। और इस बार तो, उन्होंने हमें आश्चर्यचकित करने के लिए अगले स्तर पर चले गए, क्योंकि उन्होंने एल्टन जॉन द्वारा गाए गए सबसे प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय गीत 'सैक्रिफाइस' को अपना अलग रूप दिया।
      
'सैक्रिफाइस' अंग्रेजी संगीतकार और गायक एल्टन जॉन का एक गाथागीत है। यह गीत एल्टन जॉन और उनके सहयोगी बर्नी ताउपिन द्वारा लिखा गया था l  यह गीत 1989 के एल्बम 'स्लीपिंग विद द पास्ट' में दिखाया गया था। यह यूके सोलो चार्ट में जॉन का पहला सोलो सिंगल बन गया, जो कई हफ्तों तक शीर्ष स्थान पर रहा। गीत के प्रति निष्ठावान रहकर और इसके संगीतकार का आदर करते हुए रेगो-बी ने अपने अनोखे अंदाज़ में गीत को एक विशेष स्पर्श दिया है।
     
रेगो बी के खून में संगीत है, उनके पास अपने दादा बप्पी लहिरी जैसी ही शैली और ऊर्जा है जो उनके सुनहरे दिनों में थी। रेगो-बी ने न केवल इस गाने में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई है, बल्कि दो से भी अधिक पीढ़ियों से सुन रहे इस गीत को रीमेक करने के इस प्रयास के साथ उन्होंने भावपूर्ण संगीत की संवेदनशीलता और प्रशंसा भी दिखाई है।
      
'बच्चा पार्टी' के लिए, रेगो बी को कई ऑडिशन के राउंड्स और बहुत ही कठिन प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा। रेगो बी जैसे प्रतिभाशाली बच्चे को खोजने का श्रेय बच्चा पार्टी के संगीतकार शमीर टंडन को जाता है, जिन्होंने मुंबई के एक प्रतिष्ठित संगीत विद्यालय द्वारा अनुशंसित बच्चों के एक बड़े समूह के माध्यम से रेगो बी को चुना है।
        
अपने इस नए यूट्यूब वीडियो के बारे में बताते हुए रेगो-बी ने कहा, "मैं पश्चिमी शास्त्रीय संगीत और पॉप का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हिप-हॉप सिंगर्स और रैपर्स को भी सुनता हूं। मैं माइकल जैक्सन, एल्टन जॉन और एड शीरन को बहुत पसंद करता हूं और उनके सभी गाने सुनता हूं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है।  एल्टन जॉन के इस गाने के प्रयास में, मैंने केवल इस गीत और इसके जादुई एहसास के प्रति अपना प्यार दिखाने और महसूस करने की कोशिश की है l 






historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter