फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में प्रेम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रत्यूष मिश्रा

मुंबई : स्मिता पाण्डेय प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में वर्सटाइल एक्टर प्रत्यूष मिश्रा टाइटल भूमिका में नजर आएंगे। इस भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई से सटे पालघर में की गई है। प्रत्यूष मिश्रा ने बताया कि प्रेम हिंदुस्तानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो मां ब

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
May 3, 2022 • 12:22 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में  प्रेम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रत्यूष मिश्रा
“फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में प्रेम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रत्यूष मिश्रा”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
3 May 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/pratyush-mishra-will-be-seen-in-lead
Copied
फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में  प्रेम की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे प्रत्यूष मिश्रा

 


मुंबई : स्मिता पाण्डेय प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म "प्रेम हिंदुस्तानी" में वर्सटाइल एक्टर प्रत्यूष मिश्रा टाइटल भूमिका में नजर आएंगे। इस भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई से सटे पालघर में की गई है। 
 
प्रत्यूष मिश्रा ने बताया कि प्रेम हिंदुस्तानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो मां बाप की नजर में नालायक है। उसने ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल नहीं की है, लेकिन उसके सपने बड़े बड़े हैं। उसके ख्वाबों को पूरा करने का तरीका है कि वह एक बड़े घर की लड़की से शादी करेगा। वह यह बात अपने माँ बाप से भी कह देता है। मगर उसके साथ फिर क्या ट्रेजडी होती है, उसे कैसे प्रेम का असली मायने समझ मे आता है। इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।
     
प्रत्यूष मिश्रा ने कहा कि यह प्यारी सी लव स्टोरी है जो प्रेम की नई परिभाषा देती है।  फ़िल्म में प्रत्यूष मिश्रा के अलावा ऎक्ट्रेस पूजा दुबे, पूनम पांडेय, आनंद देव मिश्रा इत्यादि हैं। चूंकि प्रत्यूष मिश्रा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं, उनके कई म्यूज़िक वीडियो रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। इसलिए उन्होंने ही अपनी फिल्म के 7 गानों में से 5 गाने गाए हैं। 
 
एसपी प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए प्रत्यूष मिश्रा ने कहा कि स्मिता पाण्डेय (एसपी) प्रोडक्शन एक ऐसा बैनर है जिसके अंतर्गत पारिवारिक फिल्मे बनाई जा रही हैं और इस प्रोडक्शन हाउस का काम करने का ढंग, ऑफिस संचालन का तरीका और वर्किंग माहौल भी बड़ा घरेलू और फैमिली जैसा है। कोई ऎक्ट्रेस अगर यहां काम करने के लिए आए तो उसे असहज महसूस न हो। 
 
हालांकि भोजपुरी सिनेमा और इसकी मेकिंग को लेकर एक अजीब सा माहौल बना दिया गया है। आप विश्वास करेंगे कि मैं फ़िल्म की मुख्य नायिका से शूटिंग से पहले कभी नहीं मिला। हमारी पहली मुलाकात सीधे फ़िल्म के सेट पर हुई। हालांकि आम तौर पर ऐसी बातें होती हैं कि ऎक्ट्रेस को निर्माता, निर्देशक और हीरो से मिलना पड़ता है। मैं और एसपी प्रोडक्शन हाउस इस बात में एकदम क्लियर हैं कि ऎक्ट्रेस को काम के दौरान असहजता का अनुभव न हो।  
  
 “दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से सम्मानित प्रत्यूष मिश्रा अपनी आने वाली फ़िल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह चर्चित शार्ट फ़िल्म "गुड मॉर्निंग ईएमआई" मे अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं, जिसको कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से भी नवाजा गया। प्रत्यूष मिश्रा पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म "भाभी मां" के भी हीरो हैं, जिसे जयप्रकाश मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter