झकझोर देने वाली कुप्रथा को उजागर करता “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर”

मुंबई : दंगल टीवी की खासियत यह रही है कि वह शुरू से टीवी के दर्शको के लिये नये कॉन्सेप्ट और दिलचस्प धारावाहिक पेश करता रहा है। अपनी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुये दंगल टीवी सोसाइटी की एक कुप्रथा को सामने लाने की कोशिश कर रहा है। इस यूनिक शो का नाम है “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर ” जो भारतीय महिला की एक दिल दह

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
August 23, 2021 • 2:17 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
झकझोर देने वाली कुप्रथा को उजागर करता “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर”
“झकझोर देने वाली कुप्रथा को उजागर करता “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर””
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
23 Aug 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/nath-jewar-ya-chain-exposing-shocking
Copied
झकझोर देने वाली कुप्रथा को उजागर करता “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर”

मुंबई : दंगल टीवी की खासियत यह रही है कि वह शुरू से टीवी के दर्शको के लिये नये कॉन्सेप्ट और दिलचस्प धारावाहिक पेश करता रहा है। अपनी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुये दंगल टीवी सोसाइटी की एक कुप्रथा को सामने लाने की कोशिश कर रहा है। इस यूनिक शो का नाम है “नथ ज़ेवर या ज़ंजीर  ” जो भारतीय महिला की एक दिल दहला देने वाली समस्या को उजागर करता है। दंगल टीवी पर यह शो 23 अगस्त से हर सोमवार से शनिवार रात दस बजे आने वाला है।
इस शो की प्रेस मीट का आयोजन मुम्बई से सटे मीरा रोड के विक्ट्री स्टूडियो में किया गया, जहां धारावाहिक के तमाम कलाकार मौजूद रहे। सभी ने अपने रोल और दंगल टीवी के इस अनोखे शो के बारे में बताया। इस डिफ्रेंट शो में प्रतिमा कनन दुर्गा के रोल में हैं जबकि रवि गोसाईं अवतार की भूमिका में। पियोमरी मेहता बनी हैं गौरी तो अर्जित तनेजा शंभु हैं। अनुराग शर्मा रमेश की भूमिका में हैं तो अंजना सिंह पद्मा के रोल में हैं। आँचल टंकवाल राधे के रोल में, राधिका छाबड़ा रीना और चाहत पाण्डेय महुआ बनी हैं। वैभवी कपूर बूंदी के रोल में तो रिया भट्टाचार्जी कजरी के क़िरदार में हैं।

यह कहानी है एक गांव की जहां अक्सर पैसों की तंगी से मजबूर होकर लोग समाज के ठेकेदारों से लेते हैं कर्ज और उधार, और बदले में उनके घर की बेटियां बनती हैं नथ उतराई की शिकार। शो की मुख्य किरदार महुआ का जन्म भी एक ऐसे ही मजबूर परिवार में हुआ। जहां उसके पैदा होते ही उसकी जिंदगी का सौदा कर दिया गया। बचपन से तेज तर्रार और पढ़ाई में अव्वल नम्बर लाने वाली महुआ को जवानी तक इस नथ उतराई के व्यवसाय से अंजान रखा गया। लेकिन अब बारी थी महुआ की और यहीं से शुरू हुआ महुआ का संघर्ष।

क्या महुआ इस प्रथा को तोड़ पाएगी, क्या वह बिना इस प्रथा के शिकार हुए अपने परिवार को बचा पाएगी। जानने के लिए देखिए धारावाहिक नथ ज़ेवर या ज़ंजीर। दंगल टीवी पर 23 अगस्त से हर सोमवार से शनिवार रात दस बजे। एकता कपूर के शो पवित्र बंधन और सावधान इंडिया जैसे शोज़ में काम कर चुकी ऎक्ट्रेस चाहत पांडेय नथ सीरियल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह उनके लिए काफी चैलेंजिंग रोल है। दंगल टीवी दर्शकों के लिए बेहतरीन सीरियल पेश करने के लिए जाने जाते है। उनका यह नया शो नथ भी बहुत ही उम्दा है और उम्मीद है कि दर्शकों को इसका प्रस्तुतिकरण पसन्द आएगा।

 

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter