राजस्थान
की राजधानी जयपुर से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस व मॉडल हर्षिल कालिया अभी
हाल ही में डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई क्राइम
थ्रिलर वेब सीरीज "क्राइम नेक्स्ट डोर" में नजर आ रही हैं। इस वेब सीरीज
में फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी एक्टर्स ने भी अभिनय किया है। हर्षिल का
रोल भी इस वेब सीरीज में काफी स्ट्रांग है। जिसको सभी लोगों द्वारा पसंद
किया जा रहा है। हर्षिल राजस्थान की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने
करियर के शुरुआती दौर में बॉलीवुड में काम किया है। क्राइम नेक्स्ट डोर एक
थ्रिलर हिंदी सीरीज है, जिसमें एक अनूठी कहानी है। इस वेब सीरीज की
स्टारकास्ट में बालोराम दास, अनुप्रिया गोयनका, राजेन्द्र गुप्ता, गिरीश
कुलकर्णी, रवि साह, मधुरा वेलंकर सतम, अहम शर्मा, वत्सल शेठ, इप्सिता
चक्रवर्ती सिंह, तृष्णा सिंह, मोहन कपूर, यशपाल शर्मा, साहिल वैद ने अभिनय
किया है।
हर्षिल को शुरुआत से ही सांस्कृतिक एक्टिविटीज में
इंटरेस्ट रहा है। डांस में गहन रुचि और परफॉरमेंस के कारण, स्कूल के
मैनेजमेंट ने उन्हें 10-12h स्टैंडर्ड में कल्चरल सोसायटी के प्रमुख के रूप
में नियुक्त किया था। स्कूल के बाद, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य,
विशेष रूप से कथक में गहन प्रशिक्षण लेने के लिए भातखंडे विश्वविद्यालय में
प्रवेश लिया और 2011 में कथक में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
हर्षिल
की एकेडेमिक्स की बात करें तो उन्होंने आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयपुर से
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने फैशन
टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिंग में सर्टिफाइड कोर्स भी
किया है। उन्होंने फिल्म ग्राफिक्स पर ZEE एकेडमी से सर्टिफाइड कोर्स किया
है। साथ ही मुंबई से उन्होंने अनुपम खेर एक्टिंग एकेडमी से फिल्म
टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी किया है।
उन्होंने लगभग दो वर्षों तक
जयपुर स्थित टीवी चैनल जेम्पोरिया इंडिया में पार्ट टाइम एंकर जॉब भी की
थी। इसके बाद वह पत्रिका ग्रुप के टीवी डिवीजन में भी शामिल हुईं। जहाँ
उन्होंने कल्चरल व एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज को अपने ही अंदाज में आक्रामक
तरीके से जारी रखा।
हर्षिल मिस दिवा राजस्थान 2021 की फर्स्ट रनर
अप और मिस पिंक सिटी की फर्स्ट रनर अप भी हैं। इसके अलावा वह दी जयपुर
कोटयोर शो, दी टीओआई फैशन शो-लोरियल कलर ट्रॉफी, सेव गर्ल चाइल्ड फैशन शो,
रेट्रो ऑन व्हील्स और कई प्लेटफॉर्म्स पर रनवे वॉक कर चुकी हैं। एले, वॉग,
शुभ वेडिंग्स जैसी मैगजीन्स ने भी उनके टैलेंट को पहचाना व कवर किया है।
सोनी
टीवी पर गणेश विघ्नहर्ता के एक एपिसोड में उन्हें 'जल परी' के रूप में
पहली टीवी अपीरियेन्स मिली। 2019 में, उन्हें जयपुर में जिंग चैनल पर लव
योरसेल्फ के 34वें एपिसोड में आने का मौका मिला।
हर्षिल चारवी
दत्ता को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं, जसिका बहल भी उनके जीवन की सबसे बड़ी
मार्गदर्शक और प्रेरक रही हैं। अपने शानदार डिक्शन व सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह
से शाहरुख खान भी हमेशा से मेरे आइडल रहे हैं। अपनी अभी तक की
सक्सेस के बारे में हर्षिल ने कहा कि अभी तो सफर की शुरुआत है, अभी बहुत
आगे जाना है। उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र, मीडिया और मनोरंजन
में मेरी हमेशा से दिलचस्पी रही है। इसलिए मुझे इस फील्ड में अपना नाम और
आगे लेके जाना है और पैरेंट्स को प्राउड फील कराना है।