ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : देशी-विदेशी फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग

आगरा : ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सोमवार को दर्शकों ने देशी-विदेशी फिल्मों को सराहा। कुछ फिल्मों ने दर्शकों को हंसाया तो कुछ ने शिक्षा दी। सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार भी किए। जेडी ओडीटोरियम, खंदारी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
December 28, 2021 • 1:16 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : देशी-विदेशी फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग
“ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : देशी-विदेशी फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
28 Dec 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/global-taj-international-film-festival
Copied
ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : देशी-विदेशी फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग


 आगरा : ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सोमवार को दर्शकों ने देशी-विदेशी फिल्मों को सराहा। कुछ फिल्मों ने दर्शकों को हंसाया तो कुछ ने शिक्षा दी। सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार भी किए।
जेडी ओडीटोरियम, खंदारी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन एक दर्जन से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसमें डाक्यूमेंट्री फिल्म, शार्ट फिल्म, फीचर फिल्में भी रही। ये फिल्में अपने देश के अलावा अफ्रीका, अफगान, ईरान की थी। ये विदेशी भाषा में फिल्मों के अलावा लाक डाउन फिल्म तो अवधी भाषा में थी। 


दूसरे दिन के मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल थे। उन्होंने कहा कि साहित्य के तरह फिल्में भी साहित्य का दर्पण होती हैं, जो समाज में होता है, वह फिल्मों में दिखाई देता है। फिल्मों के माध्यम से हम वर्तमान समाज को दिखाते हैं, वहीं संवेदनाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ एकता, समरता का संदेश भी फिल्मों से दिया जाता है। डॉ आंबेडकर विवि के आईटीएचएम संस्थान के निदेशक डॉ लवकुश मिश्र का कहना था कि इस महोत्सव से आगरा को सांस्कृतिक क्षेत्र में नई दिशा मिली है।


संरक्षक रंजीत सामा ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से अनगिनत लोगों को रोजगार मिलता है। इसमें डायरेक्टर से लेकर सामान उठाने तक के लोग होते हैं। ये सभी लोग आस लगाये हुए हैं कि ब्रज की फिल्म इंडस्ट्रीज तेजी से फले-फूले। 

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter