श्रीमान जयपाल सिंह रंधावा भारतीय शक्ति खेल संघ के लिए अजमेर जिले से अध्यक्षता करेंगे। जयपाल सिंह रंधावा, रंधावा मल्टी जिम के नाम से अपनी व्यायामशाला चलाते हैं और वे काफी समय से सभी अजमेर वासियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहते हैं। उनके द्वारा बॉडीबिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाती है। जिसकी वजह से उनके क्षेत्र के आसपास में रह रहे लोगों को खेलों के प्रति काफी रुझान मिला।
भारतीय शक्ति खेल संघ ने उनके खिलाड़ियों के प्रति स्नेह को देखते हुए अजमेर की अध्यक्षता संभालने का कार्यभार सौंपा। जिससे राजस्थान राज्य के जिला अजमेर से खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच के साथ-साथ एक अच्छा नेतृत्व मिल सके।
जयपाल सिंह रंधावा को अध्यक्षता मिलने पर गुरु जी अमित गुप्ता द्वारा बधाई संदेश भेजा गया।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.