जालोर की कोमल वैष्णव बनी मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025, मलेशिया में रचा इतिहास

राजस्थान के जालोर जिले की कोमल वैष्णव ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कोमल ने मलेशिया के कोटा कीनाबालू में आयोजित मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025 प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह प्रतियोगिता 11 से 15 जून तक आयोजित हुई थी, जिसमें 15 देशों की 23 प्रति

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
June 23, 2025 • 7:37 PM
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जालोर की कोमल वैष्णव बनी मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025, मलेशिया में रचा इतिहास
“जालोर की कोमल वैष्णव बनी मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025, मलेशिया में रचा इतिहास”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
23 Jun 2025
https://www.marudharabharti.com/rajasthan/komal-vaishnav-of-jalore-became-miss
Copied
जालोर की कोमल वैष्णव बनी मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025, मलेशिया में रचा इतिहास

राजस्थान के जालोर जिले की कोमल वैष्णव ने भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कोमल ने मलेशिया के कोटा कीनाबालू में आयोजित मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर 2025 प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। यह प्रतियोगिता 11 से 15 जून तक आयोजित हुई थी, जिसमें 15 देशों की 23 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कोमल इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनकी इस जीत से पूरे देश, खासतौर पर राजस्थान और जालोर जिले में गर्व और खुशी की लहर है।

कोमल मूल रूप से जालोर जिले के भाद्राजून तहसील के गुड़ा राम गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई में रह रही हैं। उनके पिता अमृतलाल वैष्णव मुंबई के मुगादेवी ज्वेलरी मार्केट में ज्वेलरी व्यवसाय करते हैं। उनका बड़ा भाई भी इसी व्यवसाय से जुड़ा है, छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है और मां एक गृहिणी हैं।

JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter