युवा राष्ट्र का भविष्य है। यह बात एनएसयूआई प्रदेश सचिव व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल ने शुक्रवार को राजकीय बाँगड महाविधालय में छात्रसंध के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय ज़िला स्तरीय नई सोच नई उमंग फ़ैस्टिवल 2019 में कही । एनएसयूआई प्रदेश सचिव व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल ने कहा की विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए ।सांस्कृतिक क्षेत्र में भी करियर निर्माण की अपार सम्भावनाएँ है ।
छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा की नई सोच नई उमंग फ़ैस्टिवल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास है ।पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि विधार्थियो को रचनात्मक कार्य करते रहना चाहिए । कोंग्रेस ज़िला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास ने कहा कि पाली जिले में सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है , बस उन्हें उचित अवसर नही मिलते ।
इस मोके पर अतिथि के रूप में कोंग्रेस ज़िला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास,डा. चंद्रभान तलकिया, प्रदेश सचिव गणपत पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, चंद्रकांत मारु उपस्थित थे । जिनका छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष दीपक सोनी, महासचिव जय कुमार सालवानी, सचिव अजय चावला द्वारा बहुमान किया गया ।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.