पोदार जंबो किड्स प्लस के बाल दिवस कार्निवल में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा सरप्राइज से भरा बॉक्स

जयपुर, 13 नवंबर 2021: पोदार जंबो किड्स प्लस जयपुर ने सी स्कीम में अपने 3 एकड़ में फैले हरे-भरे बगीचे में बाल दिवस के अवसर पर कार्निवल का आयोजन किया। कार्निवल में बच्चों के लिए अनेक दिलचस्प और आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐसी गतिविधियों पर खास फोकस रहा, जिनकी सहायता से बच्चों क

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
November 13, 2021 • 1:10 PM
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पोदार जंबो किड्स प्लस के बाल दिवस कार्निवल में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा सरप्राइज से भरा बॉक्स
“पोदार जंबो किड्स प्लस के बाल दिवस कार्निवल में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा सरप्राइज से भरा बॉक्स”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
13 Nov 2021
https://www.marudharabharti.com/rajasthan/a-box-full-of-surprises-was-center-of
Copied
पोदार जंबो किड्स प्लस के बाल दिवस कार्निवल में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा सरप्राइज से भरा बॉक्स

 


जयपुर, 13 नवंबर 2021: पोदार जंबो किड्स प्लस जयपुर ने सी स्कीम में अपने 3 एकड़ में फैले हरे-भरे बगीचे में बाल दिवस के अवसर पर कार्निवल का आयोजन किया। कार्निवल में बच्चों के लिए अनेक दिलचस्प और आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐसी गतिविधियों पर खास फोकस रहा, जिनकी सहायता से बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा दिया जा सके।

पोदार जंबो किड्स प्लस जयपुर में पढ़ाई और इससे संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जाता है।

कार्निवल के दौरान ‘वेस्ट टू वेल्थ वर्कशप’ के माध्यम से बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया गया। साथ ही, वृक्षारोपण अभियान, बच्चों के लिए जुंबा, कहानी सुनाना, मंडला कला, पोषण कार्यशालाएं आदि आयोजन भी किए गए।

पोदार एजुकेशन के चेयरमैन श्री राघव पोदार ने कहा, ‘‘पोदार जंबो किड्स में लगातार ऐसी पहल की जा रही है, जिनके माध्यम से बच्चों की रचनात्मक उत्ष्टता को आगे बढ़ाया जा सकता है। हम ऐसे नए तरीकों का पता लगाने की कोशिश करते हैं जिनके माध्यम से हमारे बच्चों को एक्सपोजर मिलता है और सीखते हैं कि दुनिया भर के शीर्ष स्कूलों में क्या पढ़ाया जा रहा है।

बाल दिवस कार्निवल विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को एक साथ लाने और टीमों के रूप में एकजुट होकर काम करने की दिशा में ही एक प्रयास है। इस दौरान खास तौर पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से बच्चों को स्वतः ही बहुत कुछ सीखने का मौका मिल सके।’’



historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter