वोटिंग के पहले चरण में Koo ऐप पर चला #VoteWaliSelfie का ट्रेंड, आम लोगों ने स्याही के निशान के साथ शेयर की अपनी सेल्फी

Koo App ने मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाई है मुहिम आज10 फरवरी को जहां एक तरफ सुबह से ही वोटर्स की लाइनें पोलिंग बूथ पर दिखने लगीं थीं वहीं सोशल मीडिया भी वोटर्स को जागरूक करने में लगा हुआ था. Koo App में वोटर्स को जागरूक करने और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 10, 2022 • 2:47 PM
द
देश
NEWS CARD
Logo
वोटिंग के पहले चरण में Koo ऐप पर चला #VoteWaliSelfie का ट्रेंड, आम लोगों ने स्याही के निशान के साथ शेयर की अपनी सेल्फी
“वोटिंग के पहले चरण में Koo ऐप पर चला #VoteWaliSelfie का ट्रेंड, आम लोगों ने स्याही के निशान के साथ शेयर की अपनी सेल्फी”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
10 Feb 2022
https://www.marudharabharti.com/national/in-first-phase-of-voting-trend-of
Copied
वोटिंग के पहले चरण में Koo ऐप पर चला #VoteWaliSelfie का ट्रेंड, आम लोगों ने स्याही के निशान के साथ शेयर की अपनी सेल्फी


Koo App ने मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाई है मुहिम
 

आज10 फरवरी को जहां एक तरफ सुबह से ही वोटर्स की लाइनें पोलिंग बूथ पर दिखने लगीं थीं वहीं सोशल मीडिया भी वोटर्स को जागरूक करने में लगा हुआ था. Koo App में वोटर्स को जागरूक करने और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय समय पर कई अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में गुरुवार को Koo पर #वोटवालीसेल्फी अभियान चलाया गया. वोटरों ने मतदान के बाद अपने स्याही वाले निशान के साथ सेल्फी ली और उसे Koo पर पोस्ट किया. इस अभियान के माध्यम से ये अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा लोग घर से बाहर निकलें और वोट करें.

सुबह से ही कई राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने भी इस हैशटैग के साथ अपनी सेल्फी डाली और लोगों से वोट करने की अपील की. सभी लोगों ने इस अभियान को हाथों-हाथ लिया जिसकी वजह से Koo App पर #VoteWaliSelfie पूरे दिन ट्रेंड में रहा.

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर है जोर
10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव शुरू होने के साथ ही आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के  लिए ही ये मुहिम चलाई जा रही है. जानकारों का कहना है कि Koo App खास तौर पर युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना चाहता है. #VoteWaliSelfie अभियान के जरिए युवाओं को जागरूक करने की ये मुहिम चुनाव के आखिरी चरण तक जारी रहेगी. इस अभियान में सभी 5 चुनावी राज्यों के मतदाता हिस्सा ले सकते हैं.


सेल्फी से जागरुकता और फायदा एक साथ
वोटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए इस अभियान के साथ एक प्रतियोगिता भी चलाई जा रही है जिसमें सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले 5 सेल्फी को चुनाव के बाद ईनाम देने का भी प्रावधान रखा गया है.
इस प्रतियोगिता के साथ कुछ शर्ते भी रखी गई हैं जो इस प्रकार हैं.
1. किसी राजनीतिक पार्टी, चिन्ह, राजनेता या उम्मीदवार के साथ सेल्फी न शेयर करें जिससे अन्य मतदाता प्रभावित हो सकते हैं.
2. पोलिंग बूथ के अंदर सेल्फी न लें. बूथ के बाहर मतदाता स्याही वाली उंगली के साथ सेल्फी ले सकते हैं.
3. इन नियमों के उल्लंघन करने पर प्रतियोगी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे.

इसके पहले भी वोटर्स को जागरूक करने के लिए Koo App ने #KooVotersCampaign और #PledgeToVote अभियान चलाया था. जिसमें दिग्गज नेताओं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, जाने माने खिलाड़ियों और अन्य कई प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया था. Koo की ये कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट करें और अपने अधिकारों के बारे में समझें. युवाओं का वोटिंग की तरफ रुझान बढ़ाने के लिए Koo ने आज वोट वाली सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है.

चुनावों का देसी एक्शन Koo App पर
इंडियन माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App पर चुनावों का जबरदस्त देसी एक्शन देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी चुनाव से जुड़े अपने सभी अपडेट्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले Koo App पर पहले डाल रही है. इसके साथ ही बसपा के महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्र, RLD, AIMIM, SBSP, पीस पार्टी, PSP(L) और साथ ही सपा एवं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता Koo App पर बेहद सक्रिय हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय समेत, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान, शिरोमणी अकाली दल से सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल भी Koo पर बेहद सक्रिय हैं और इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से चुनाव प्रचार में भी लगे हैं. अगर गोवा की बात करें तो गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत, दोनों उपमुख्यमंत्री, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई समेत कई दिग्गज नेता Koo App पर मौजूद हैं.

आपको बता दें कि देश के 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अब वोटिंग की  शुरुआत हो गई है. उत्तर प्रदेश में आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहे हैं और 10 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित इन सभी राज्यों के नतीजे आएंगे. चुनावों से पहले Koo App पर चल रही इस मुहिम से वोटर्स को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में शामिल होने की अपील की जा रही है.

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter