भारतीय वायु सेना का मिग-21 टाइप-69 प्रशिक्षण विमान ग्वालियर के पास आज लगभग 10.00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान एक नियमित मिशन पर था और उसने वायु सेना स्टेशन ग्वालियर से उड़ान भरी थी। यह विमान लैंडिंग का प्रयास करते समय लगभग 6 एनएम दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और बचाव के लिए गए हेलीकॉप्टर द्वारा वापस लाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.