सीरत कपूर का राइस वाटर फेस मास्क और वेजिटेबल स्मूदी देगी नैचुरल ग्लो, जानिए उनकी फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स
अभिनेत्री सीरत कपूर, जो अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में अपने ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए हैं। सीरत ने बताया कि उनका राइस वाटर फेस मास्क और वेजिटेबल स्मूदी रेसिपी सिर्फ एक हफ्ते में नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है। सीरत कहती हैं, “खूबसूरती अंदर से शुरू होती ह
अभिनेत्री सीरत कपूर, जो अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में अपने ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट्स शेयर किए हैं। सीरत ने बताया कि उनका राइस वाटर फेस मास्क और वेजिटेबल स्मूदी रेसिपी सिर्फ एक हफ्ते में नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
सीरत कहती हैं, “खूबसूरती अंदर से शुरू होती है। मैं ट्रेंडिंग या महंगे प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं करती, बल्कि सिंपल और घरेलू नुस्खों पर भरोसा रखती हूं।”
सीरत कपूर का हेल्दी वेजिटेबल स्मूदी रेसिपी:
वह हर सुबह वर्कआउट के बाद पालक, अजवाइन, पार्सले, पुदीना, खीरा, अदरक और आंवला मिलाकर स्मूदी बनाती हैं। इसे पानी के साथ ब्लेंड कर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, स्किन क्लियर रहती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।