मुंबई: सात समुन्दर पार म्यूजिक वीडियो
में यावर मिर्ज़ा निया शर्मा के साथ नज़र आएंगे । मध्य प्रदेश के एक छोटे से
शहर से ताल्लुक रखने वाले यावर कहते हैं कि वह हमेशा से अभिनय और शोबिज का
हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा मॉडलिंग में सराहना
मिली," वे कहते हैं, "जब मैं मुंबई आया, तो मैंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया
और अपने शरीर पर काम किया।
कड़ी मेहनत का फल तब मिला जब उन्हें टीवी स्टार निया शर्मा के साथ "सात
समुंदर पार" गीत में हीरो बनकर काम करने मिला । गाने में उन दोनों की
केमेस्ट्री और एनर्जी कमाल की है । यह गाना मुदस्सर खान द्वारा निर्देशित
और कोरियोग्राफ किया गया है और टी वाई एफ प्रोडक्शन फिल्म्स द्वारा निर्मित
और रुचिका महेश्वरी द्वारा सह-निर्मित है।
देव नेगी और निकिता गांधी ने
अपनी आवाज़ से इस गाने को सजाया है । रैपर एनबी निखिल बुधराजा ने गाने में
रैपिंग पार्ट किया है। संगीत निर्देशक विवेक कर ने किया है। टी वाई एफ की
प्रोडक्शन मैनेजर अनुशी अरोड़ा और प्रोडक्शन कंट्रोलर लविश कुकरेजा ने
मुंबई में शूट पर सभी चीज़ों का ख्याल रखा । ये गाना बहुत जल्द ही रिलीज़
होगा।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.