देखिए फिल्म थलाइवी का प्रीमियर, 27 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर

इस वीकेंड कंगना राणावत के तेज तर्रार अंदाज़ के साथ प्रेरणादायक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए! एंड पिक्चर्स फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना की शानदार परफॉर्मेंस लेकर आ रहा है, जिसमें उन्होंने हमारे देश की सबसे प्रतिष्ठित और दमदार महिला नेताओं में से एक जयललिता का साहस भरा अंदाज दिखाया है। थलाइवी आपको एक रोमा

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 18, 2022 • 5:34 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
देखिए फिल्म थलाइवी का प्रीमियर, 27 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर
“देखिए फिल्म थलाइवी का प्रीमियर, 27 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
18 Feb 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/watch-thalaivi-premiere-on-february-27
Copied
देखिए फिल्म थलाइवी का प्रीमियर, 27 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर

इस वीकेंड कंगना राणावत के तेज तर्रार अंदाज़ के साथ प्रेरणादायक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए! एंड पिक्चर्स फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना की शानदार परफॉर्मेंस लेकर आ रहा है, जिसमें उन्होंने हमारे देश की सबसे प्रतिष्ठित और दमदार महिला नेताओं में से एक जयललिता का साहस भरा अंदाज दिखाया है। थलाइवी आपको एक रोमांचक सफर पर ले जाएगी, जिसमें एक निडर व्यक्तित्व के रास्ते में आने वाली चुनौतियां और उनकी रोमांचक जीत का सफर है। वे अपने इस सफ़र में तमाम मुश्किलें पार करते हुए देश की सबसे चहेती अम्मा बन गईं। तो आप भी एंड पिक्चर्स पर 27 फरवरी को रात 8 बजे फिल्म थलाइवी में सहनशीलता और दृढ़ इच्छाशक्ति की ये कहानी देखना ना भूलें।

ए. एल. विजय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थलाइवी’ जयललिता की जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों को समेटती है। इस फिल्म में भाग्यश्री लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटी हैं, जिसमें वो कंगना की मां बनी हैं, जो जयललिता के लिए एक मार्गदर्शक थीं। इसके अलावा अरविंद स्वामी और राज अर्जुन जैसे टैलेंटेड आर्टिस्ट्स ने भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।"

अपने रोल के बारे में बात करते हुए कंगना राणावत ने कहा, "जया अम्मा ने अपनी जिंदगी वास्तविकता से काफी आगे बढ़कर जी और मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उनके कुछ गुणों को अपनी जिंदगी में शामिल कर सकूं। कुछ किरदार आपको चुनौती स्वीकार करने की प्रेरणा देते हैं और ये किरदार निभाना भी वैसा ही था। जब मैं कोई रोल चुनती हूं तो मैं यह देखती हूं कि मैं इस रोल को अपना सबकुछ दूं और इसे आगे बढ़कर पेश करूं। थलाइवी के लिए मैंने एक लेजेंडरी महिला के किरदार के साथ न्याय करने के लिए कड़ी मेहनत की। एक डांस, जिसका स्क्रीन टाइम सबसे कम था, को उनकी तरह प्रस्तुत करने के लिए मुझे कई महीने लग गए। इस फिल्म में काम करते हुए मैंने पक्के इरादे और लगन सीखी और इसी लगन के साथ मैं एक बार फिर एंड पिक्चर्स पर तलाइवी का प्रीमियर देखने के लिए उत्साहित हूं।"

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, "कुछ कहानियां बताई जाने लायक होती हैं और यह फिल्म उनमें से एक है। जयललिता जैसे सशक्त व्यक्तित्व के बारे में बनी फिल्म का हिस्सा बनकर उनकी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमते किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस फिल्म में हर किरदार का बड़ा महत्व है और हर एक्टर ने अपने-अपने रोल्स में बढ़िया काम किया है। इसमें जो किरदार शामिल हैं, उनके बारे में पहले से एक धारणा बनी हुई है। तो आप अपने हाव-भाव और छोटी छोटी बातें दर्शाने में बिल्कुल गलती नहीं कर सकते, ताकि आप उस किरदार की वही छवि प्रस्तुत कर सकें। मैं इस बात की आभारी हूं कि मुझे कंगना, अरविंद स्वामी और विजय सर जैसे आर्टिस्ट्स के साथ काम करने मौका मिला, जो सेट पर विश्वसनीयता को पहली प्राथमिकता मानकर काम करते हैं, और जिनकी वजह से यह मुमकिन हो सका।"

थलाइवी भारत के इतिहास की सबसे शक्तिशाली राजनेताओं में से एक जयललिता के प्रेरणादायक सफर की कहानी है। उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचकर सत्ता हासिल की, अपने लोगों के लिए लड़ीं और मर्दों के वर्चस्व वाले समाज और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी हुकूमत स्थापित की। यह फिल्म उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और असाधारण सफर को दर्शाती है।

देखिए फिल्म थलाइवी का प्रीमियर, 27 फरवरी को रात 8 बजे, एंड पिक्चर्स पर ।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter