अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फ़िल्म शशांक का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, २२ जनवरी २०२१ : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके प्रशंसकों में निराशा के साथ ही बॉलीवुड में कई अहम सवाल शुरू हो गए। पिछले साल उनकी जीवन से प्रभावित फ़िल्म शशांक की घोषणा हुयी थी अब फ़िल्म बनकर तैयार हैं और फ़िल्म का ट्रेलर अभिनेता सुशांत सिंह के जन्मदिन २१ जनवरी को रिलीज किया

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
January 22, 2022 • 3:39 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फ़िल्म शशांक का ट्रेलर रिलीज
“अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फ़िल्म शशांक का ट्रेलर रिलीज”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
22 Jan 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/the-trailer-of-film-shashank-released
Copied
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर फ़िल्म शशांक का ट्रेलर रिलीज


  मुंबई, २२ जनवरी २०२१ : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके प्रशंसकों में निराशा के साथ ही बॉलीवुड में कई अहम सवाल शुरू हो गए। पिछले साल उनकी जीवन से प्रभावित फ़िल्म शशांक की घोषणा हुयी थी अब फ़िल्म बनकर तैयार हैं और फ़िल्म का ट्रेलर अभिनेता सुशांत सिंह के जन्मदिन २१ जनवरी को रिलीज किया गया ।

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म , माफिया गैंग, नशे और मशहूर स्टार सुशांत सिंह राजपूत के हालिया संदिग्ध हालत  में हुयी मृत्योपरांत उनसे प्रभावित फ़िल्म शशांक लगातार ख़बरों में है। सुशांत सिंह की बहन  श्वेता सिंह कीर्ति ने फ़िल्म के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया पर एक अपील भी किया है । लेकिन अब कई क़ानूनी रुकावटों के बाद यह फ़िल्म रिलिज़ होगी । 

फ़िल्म में शशांक का किरदार निभाने वाले अभिनेता रवि सुधा चौधरी बताते हैं हम सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलिज़ करते हुए उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं। वक्त तेज़ी से आगे बढ़ता हैं लेकिन सुशांत सिंह के साथ जो हुआ वह बॉलीवुड की छवि को बहुत नकारात्मक बनाता है। यह फ़िल्म कई राज से पर्दा उठाएगी।

फ़िल्म के निर्माता मारुत सिंह एवं रमेश परमार ने बताया की फ़िल्म में आर्य बब्बर एक़ बड़े फ़िल्म निर्माता का किरदार निभा  रहे हैं। हम किसी प्रसिद्ध निर्माता का नाम नहीं लेना चाहते है, लेकिन बॉलीवुड में  बड़े प्रोड्यूसर , स्टूडियो मिलकर माफिआ नेटवर्क चलाते है और आउटसाइडर्स एक्टर्स और डायरेक्टर्स को आगे नहीं आने देते।  फिल्म शशांक में बॉलीवुड के इस काले पक्ष को दिखाया जाएगा।

रुद्रांश सिने क्राफ्ट्स प्रा0 लि0, रोर फिल्म्स,सनोज मिश्रा फिल्म्स और परमार पिक्चर के बैनर तले फ़िल्म शशांक के निर्माता रवि सुधा चौधरी, मारुत सिंह और सह-निर्माता रमेश परमार एवं संजय धिमान हैं । फ़िल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फ़िल्म में प्रमुख किरदार में आर्य बब्बर , रवि सुधा चौधरी, राजवीर सिंह ,अपर्णा मलिक,मुस्कान वर्मा,वरूण जोशी,संजू सोलंकी,आदित्य राॅय नज़र आयेंगे ।

कोरोना के चलते फ़िल्म के प्रदर्शन की तारीख अभी निश्चित नहीं हैं लेकिन महामारी पर नियंत्रण रहता हैं तो फ़िल्म मार्च महीने में सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी।

bolt आपके लिए ताज़ा समाचार अपडेट

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter