राजधानी जयपुर में 27 अक्टूबर बुधवार को गोपालपुरा रोड
स्थित होटल ग्रांड सफारी में जयपुर के युवा टैलेंट पीयूष हरजानी द्वारा लव
स्टोरी और एक्शन पर बनाई गई शॉर्ट फिल्म "इश्केआम" की प्रेस कॉन्फ्रेंस का
आयोजन किया गया। इस दौरान इस इस शार्ट फ़िल्म के लीड आर्टिस्ट सहित पूरी
स्टारकास्ट मौजूद रही। सभी ने मीडिया को इस फिल्म से संबंधित जानकारियाँ
शेयर की और अपने अपने शूटिंग एक्सपीएरेंस बताए।
फिल्म
के लीड आर्टिस्ट व डायरेक्टर पीयूष हरजानी ने बताया कि इस शॉर्ट फ़िल्म को
जयपुर व आस पास की खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। फ़िल्म की स्टोरी
रोमांटिक है जो कि प्यार में पड़े एक कपल के इर्द गिर्द घूमती है। इस फ़िल्म
को दीवाली के बाद रिलीज किया जाएगा।
इस
मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पीयूष, वंश, रेवती, श्रृष्टि, जीत,
हिमांशु, सक्षम, जलज और सुरेश मौजूद रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर
जेकेजे ज्वैलर्स के ऑनर कन्हैया मौसूण और विनय मौसूण, होटल ग्रांड सफारी के
ऑनर राघव गोयल और मिस्टर वर्मा इवेंट्स के डायरेक्टर गौरव वर्मा भी
उपस्थित रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.