मुंबई : तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्म "लूप लपेटा" की
डबिंग शुरू कर दी है। बता दें कि सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया, एलिप्सिस
एंटरटेनमेंट (तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर), आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित और
आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित यह कॉमिक जॉयराइड ’लूप लपेटा ’ फिल्म 1998
में रिलीज हुई जर्मन की सुपरहिट फिल्म रन लोला रन का आधिकारिक हिंदी
रीमेक है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन लीड रोल
में नजर आएंगे
फिल्म की कहानी एक महिला की है
जोनJ 8अपने प्रेमी को बचाने के लिए 20 मिनट में 100,000 ड्यूश मार्क की
व्यवस्था करने की जरुरत है।
आज कल तापसी अपनी
फिल्म हसीन दिलरुबा को प्रमोट करने में लगी है जो नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को
रिलीज़ होगी। फिल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और इसको प्रोडूस
आनंद राय , हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर कलर
येलो प्रोडक्शंस, एरोस इंटरनेशनल और टी सीरीज के तहत किया है। फिल्म में
तापसी,विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इसके साथ साथ वह फिल्म ‘रश्मि राकेट’ में नजर आएँगी जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा
है.वह राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘शाबाश मिठु’ में नजर आएँगी जो क्रिकेटर
मिथाली राज की बायोपिक है। तापसी जल्द ही फिल्म ''दोबारा'' में नज़र आने
वाली है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.