मनोरंजन की दुनिया में साहिल खान की वापसी

मुंबई : देश के यूथ फिटनेस आइकॉन साहिल खान यू तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं फिटनेस की वजह से , लेकिन साहिल खान इस बार फिर से वापसी कर रहे हैं मनोरंजन की दुनिया मे। साहिल खान लखनऊ मे अपने नए सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं जिसका नाम है 'ग़लती' जिसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सेलेबफाई और ब्राउन पि

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
December 18, 2021 • 3:55 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
मनोरंजन की दुनिया में साहिल खान की वापसी
“मनोरंजन की दुनिया में साहिल खान की वापसी”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
18 Dec 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/sahil-khans-return-to-entertainment
Copied
मनोरंजन की दुनिया में साहिल खान की वापसी


 

मुंबई : देश के यूथ फिटनेस आइकॉन साहिल खान यू तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं फिटनेस की वजह से , लेकिन साहिल खान इस बार फिर से वापसी कर रहे हैं मनोरंजन की दुनिया मे। साहिल खान लखनऊ मे अपने नए सॉन्ग की शूटिंग कर रहे हैं जिसका नाम है 'ग़लती' जिसे प्रोड्यूस कर रहे हैं सेलेबफाई और ब्राउन पिच प्रोडक्शन। गाने की शूटिंग शुरू है नवाबों के शहर लखनऊ में।
 
जैसा कि आपको पता है कि साहिल खान अपने बॉलीवुड हिंदी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं जिनमें स्टाइल, एक्सक्यूज़ मी जैसी हिट फिल्में हैं। फिल्मों मे नाम कमाने के बाद साहिल खान ने अपने पैशन को फॉलो किया। और शुरू हुई फिटनेस की दुनिया मे नई यात्रा। 
 
आज साहिल एक फिटनेस एंटरप्रेन्योर हैं और सोशल मीडिया पर उनके मिलियंस फॉलोवर्स हैं। आज साहिल कई अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं।
 
साहिल खान के इस सॉन्ग को डायरेक्ट करेंगे शौज़ाब खान जिन्होंने 'रम पम पोस' और 'सेवंथ' जैसी हिट अवार्ड विंनिंग फिल्म बनाई। इनके अलावा साहिल खान के इस सॉन्ग में जो एक्ट्रेस काम कर रही हैं वो हैं बचपन का प्यार सांग फेम संजना सिंह जिन्होंने बादशाह के इस सांग 'बचपन का प्यार' से रातों रात फेम कमाया। फ़िल्म ओह माय गॉड 2 मे जल्द नज़र आने वाले एक्टर मोनिस खान भी इस सॉन्ग मे दिखेंगे।
 
लखनऊ मे शूट हो रहे इस 'गलती' सॉन्ग को गाया है यंग टैलेंटेड सिंगर इनाम ने। ऐसा पहली बार होगा जब सेलेबफाई और ब्राउन पिच प्रोडक्शन साथ आएंगे म्यूजिकल प्रोजेक्ट के लिए। 
 
प्रोडक्शन हाउस के ओनर हैं शाहज़ेब आज़ाद जिन्होंने कई हिट सॉन्ग दिए हैं। हाल ही मे 'शुभान अल्लाह' हिट सॉन्ग किया जिसमें रश्मि देसाई को लिया गया था। वीडियो सॉन्ग को 5 मिलियन से भी ज़्यादा लोगों ने देखा।  और ऐसे मे साहिल खान के साथ सॉन्ग फैंस के लिए सौगात से कम नहीं। 
 
आपको बता दें कि सेलेबफाई दुनिया का पहली फैन एक्सपीरियंस प्लेटफार्म है, जिसके फाउंडर हैं रमिंदर सिंह। बहुत ही प्रतिष्टित एडटेक प्रोफेशनल, जिन्हें इंडिया और यूएई बिजनेस समिट 2018 की ओर से  एडटेक लीडर ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया है। 
 
सेलेबफाई ने हाल ही मे साल का सबसे बड़ा और दुनिया का पहला फैन एक्सपीरियंस क्रूज इवेंट कामयाबी पूर्वक आयोजित किया जहाँ 1200 से ज़्यादा मेहमान और 30 से ज़्यादा सेलेब्रिटीज़ शामिल हुए। इतना ही नही हाल ही में सेलेबफाई बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक मे भी एंटरटेनमेंट पार्टनर के तौर पर जुड़ा था। 
 
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि साहिल खान के सांग के कि लिए जो पार्टनरशिप हुई है सेलेबफाई और ब्राउन पिच प्रोडक्शन के साथ क्या रंग लाती है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter