राशा किरमानी-महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च

मुंबई : मुम्बई के सिन सिटी में आयोजित एक शानदार प्रोग्राम में माहरस स्टूडियो की ओनर राशा किरमानी और महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च किया गया। यह रोमांटिक गाना ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया है, जिसे काफी बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस ग्रैंड पार्टी मे

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
September 17, 2021 • 3:09 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
राशा किरमानी-महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च
“राशा किरमानी-महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
17 Sep 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/rasha-kirmani-mahendra-bhargavas-music
Copied
राशा किरमानी-महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च

 


मुंबई : मुम्बई के सिन सिटी में आयोजित एक शानदार प्रोग्राम में माहरस स्टूडियो की ओनर राशा किरमानी और महेंद्र भार्गव का म्यूज़िक वीडियो "प्यार है मेरा" लॉन्च किया गया। यह रोमांटिक गाना ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया है, जिसे काफी बेहतर रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस ग्रैंड पार्टी में कई फिल्मी हस्तियां स्पेशल गेस्ट के रूप में हाज़िर थीं जिनमें मशहूर अभिनेत्री आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, कामेडियन सुनील पाल, श्रेयल शेट्टी (कन्नड़ फ़िल्म एक्टर), श्रुतिका चोगले (सुपर मॉडल), के रवी (पत्रकार),संगीतकार जावेद, मोहसिन के जावेद, गीतकार दानिश साबरी के नाम उल्लेखनीय हैं।
      इस म्यूज़िक वीडियो में राशा किरमानी, मनदीप मणि और प्रियंकित जयस्वाल ने अभिनय किया है। गाने को  प्रियंकित जयस्वाल और लवलीन कौर ने गाया है। इसके संगीतकार शुभम बाली, गीतकार शुभम बाली व प्रियंकित जयस्वाल हैं। इसके प्रोड्यूसर महेंद्र भार्गव, डायरेक्टर और डीओपी प्रवीण बिश्नोई हैं।
मीडिया की भारी मौजूदगी में यहां सिंगर प्रियंकित जयस्वाल ने स्टेज पर गाया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। यहां "प्यार है मेरा" लिखा हुआ एक शानदार केक कट किया गया। इस मौके पर दिलीप सेन ने गाना गाया।
 
 

 
इस म्यूज़िक वीडियो में फीमेल लीड का रोल प्ले करने वाली ऎक्ट्रेस राशा किरमानी ने बताया कि सबसे पहले मुझे इस सांग का आइडिया आया था। आज लोगों के दिल काफी टूटते है, मुझे अपने नेक्स्ट अल्बम में इसी बात को प्रेजेंट करना था। फिर जब यह गाना कम्पोज़ हुआ तो मनदीप को भी गाना पसन्द आया और फिर डायरेक्टर प्रवीण को भी अच्छा लगा। लॉक डाउन के दौरान इस गाने का शूट हुआ, थोड़ी दिक्कत हुई, मगर हमने इसे कम्प्लीट किया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मनदीप ने बताया कि राशा किरमानी ने इस वीडियो में गजब की अदाकारी की है। उन से मैंने बहुत कुछ सीखा है। प्रवीण बिश्नोई ने इस वीडियो का बेहतरीन डायरेक्शन किया है। यही वजह है कि गाना यूथ को काफी पसंद आ रहा है।
      वीडियो डायरेक्टर प्रवीण बिश्नोई ने कहा कि जब हमने इसकी शूटिंग प्लान की तो लॉक डाउन था, लेकिन हमने इसे पोस्टपोंड नहीं किया और इसे दिल्ली में शूट किया। राशा किरमानी ने कहा कि यह गीत एक स्टोरी और एक कॉन्सेप्ट के साथ फ़िल्माया गया है। काफी दर्द भरा सांग है जिसमे काफी इमोशंस हैं, चेहरे के एक्सप्रेशन से काफी कुछ एक्ट करना था, जो डायरेक्टर के साथ सही तालमेल होने की वजह से हो पाया। हमारा अगला कदम यह है कि हम फ़िल्म की प्लानिंग कर रहे हैं।
      राशा किरमानी ने आगे बताया कि मेरे मन मे शुरू से ज़ी म्यूज़िक का नाम था। जी म्यूज़िक कंपनी ने हमें काफी सपोर्ट किया। शुभम ने इसे बहुत अच्छा कम्पोज़ किया है। दिल से ये गाना बनाया गया है और यही वजह है कि यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है।
आरती नागपाल, दिलीप सेन, सुनील पाल, जावेद (मोहसिन) और दानिश साबरी ने राशा किरमानी के इस सांग की काफी तारीफ की।
इस म्यूज़िक वीडियो के लिए पीआर की जिम्मेदारी मुंडे मीडिया ने बखूबी निभाई।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter