रणबीर-आलिया ने लिए बालकनी में सात फेरे

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया ने खुद अपनी वेडिंग की कुश प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
April 15, 2022 • 12:17 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
रणबीर-आलिया ने लिए बालकनी में सात फेरे
“रणबीर-आलिया ने लिए बालकनी में सात फेरे”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
15 Apr 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/ranbir-alia-took-seven-rounds-in-balcony
Copied
रणबीर-आलिया ने लिए बालकनी में सात फेरे


 

मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया ने खुद अपनी वेडिंग की कुश प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर के साथ उनकी केमेंट्री तस्वीरों में साफ-साफ देखी जा सकती है। ऑफ व्हाइट वेडिंग जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी भी कुछ हट कर रही।
     
आलिया और रणबीर ने अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए। फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने इस घर की बालकनी में सात फेरे लिए। आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी को अपना वेडिंग वेन्यू चुना। खुद आलिया ने इस बात का खुलासा किया है।
     
आलिया ने आज अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ आलिया ने एक खास मैसेज भी लिखा। दोनों ने शादी के लिए अपने घर की बालकनी को चुना,क्योंकि दोनों ने इस बालकनी में खास पल बिताए हैं। ये जगह दोनों के दिल के बेहद पास रहा है, जिसके कारण उन्होंने बालकनी में सात फेरे लेने का फैसला किया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर करने के साथ लिखा-अपनी फैमिली, दोस्तों के बीच आज हमने हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने अपने रिश्ते के पांच साल साथ में बिताए, वहां शादी कर ली।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter