दिगम्बर जैन संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी के जीवन यात्रा पर आधारित फ़िल्म “अंतर्यात्री महापुरुष “का पोस्टर रिलीज

-----संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी के 50वें आचार्य पदारोहण महोत्सव के उपलक्ष्य में पोस्टर जारी मुंबई , २२ नवम्बर २०२१: संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की के जीवन पर आधारित हिंदी फ़िल्म अंतर्यात्री महापुरुष ( The Walki

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
November 23, 2021 • 11:38 AM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
दिगम्बर जैन संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी के जीवन यात्रा पर आधारित फ़िल्म “अंतर्यात्री महापुरुष “का पोस्टर रिलीज
“दिगम्बर जैन संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी के जीवन यात्रा पर आधारित फ़िल्म “अंतर्यात्री महापुरुष “का पोस्टर रिलीज”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
23 Nov 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/poster-release-of-film-antaryatri
Copied
दिगम्बर जैन संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज जी के जीवन यात्रा पर आधारित फ़िल्म “अंतर्यात्री महापुरुष “का पोस्टर रिलीज


 -----संत शिरोमणि  आचार्यश्री  विद्यासागर जी महाराज जी के 50वें आचार्य पदारोहण महोत्सव के उपलक्ष्य में     पोस्टर जारी


मुंबई , २२ नवम्बर २०२१: संत शिरोमणि  आचार्यश्री  विद्यासागर जी महाराज की के जीवन पर आधारित हिंदी फ़िल्म अंतर्यात्री महापुरुष ( The Walking God )का फ़र्स्ट लुक जारी किया गया । अंतर्यात्री महापुरुष ग्रंथ पर आधारित इस फ़िल्म का पहला पोस्टर संत शिरोमणि आचार्यश्री  विद्यासागर जी महाराज जी के 50वें आचार्य पदारोहण के उपलक्ष्य में पोस्टर जारी किया गया । 

निर्देशक अनिल कुलचैनिया की फ़िल्म अंतर्यात्री महापुरुष ( The Walking God) में प्रमुख किरदार में विवेक आनंद मिश्रा , किशोरी शहाणे , गजेंद्र चौहान , स्वर्गीय श्री बलदेव त्रेहान, कृष्णा भट्ट , सुधाकर शर्मा ,मिलिंद गुणाजी, गूफ़ी पेंटल , अर्जुन, विक्की  हाड़ा , हार्दिक मिश्रा नज़र आएँगे ।  

फ़िल्म दिगम्बर संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज जी की जीवन यात्रा है , जो उनके बचपन से लेकर आचार्य पद प्राप्त करने तक की कहानी है , उनकी शिक्षा , उनके खेल कूद , उनका भाई बहन के प्रति प्यार ,माता पिता के प्रति उनकी श्रद्धा , उनके जीवन में आए उतार चढ़ाव और धर्म के प्रति उनका समर्पण भाव इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा।
 
शिरोमणि क्रिएशन के बैनर तले बनी फ़िल्म  “अंतर्यात्री महापुरुष”( The walking God ) वंडर सीमेंट ( RK Group) की प्रस्तुति है और इस फ़िल्म  लेखन-निर्देशन अनिल कुलचैनिया हैं फ़िल्म की निर्मात्री कामना कुलचैनिया और सह निर्माता उमेश मल्हार और आनंद राठी हैं। 

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter