फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड में नजर आएंगे हितेन तेजवानी

मुंबई : बिग बॉस फेम बॉलीवुड ऎक्टर हितेन तेजवानी अब एक शॉर्ट फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आने वाले हैं। माँ प्रोडक्शन हाउस व माँ फैंटेसीज के बैनर तले बनी इस थ्रिलर फिल्म के निर्माता राकेश पांड्या और जेनिश टेलर जबकि सह-निर्माता हिमांशु दुबे हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 16, 2022 • 6:31 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड में नजर आएंगे हितेन तेजवानी
“फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड में नजर आएंगे हितेन तेजवानी”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
16 Feb 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/hiten-tejwani-will-be-seen-in-gray
Copied
फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड में नजर आएंगे हितेन तेजवानी

 


मुंबई : बिग बॉस फेम बॉलीवुड ऎक्टर हितेन तेजवानी अब एक शॉर्ट फिल्म "कॉफी बग" में ग्रे शेड वाले किरदार में नजर आने वाले हैं। माँ प्रोडक्शन हाउस व माँ फैंटेसीज के बैनर तले बनी इस थ्रिलर फिल्म के निर्माता राकेश पांड्या और जेनिश टेलर जबकि सह-निर्माता
 
हिमांशु दुबे हैं। फ़िल्म का कुशल निर्देशन निर्देशक नवनीत एस कौशिक ने किया है। इस रोमांचक फ़िल्म में हितेन तेजवानी और अनुष्का श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फ़िल्म कॉफी बग की अवधि 16 मिनट 20 सेकंड है और यह एक थ्रिलर सब्जेक्ट पर आधारित है। इसकी शुटिंग (बारडोली) सूरत में की गई है। 
     
फ़िल्म की कहानी काफी मनोरंजक है। फिल्म दो ब्लॉगर्स रॉय और सिया के जीवन पर बेस्ड है, उनके जुनून को इसमे दर्शाया गया है। वे किसी भी तरह अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करते हैं ..
     
इस फ़िल्म के मुख्य किरदार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स हैं और आज के जीवन में सोशल मीडिया अच्छा है या बुरा इसी बात को लेकर इसकी कहानी का ताना बाना बना गया है.. कैसे प्रतिष्ठित लोग अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैंI
 
यह फ़िल्म सोशल मीडिया की एक्टिविटी के बारे में है, लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर है और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न भी हैं जो दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।
    
निर्देशक नवनीत एस कौशिक ने बताया कि कॉफी बग एक थ्रिलर शार्ट फ़िल्म है जो अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है। 16 मिनट की इस शार्ट फ़िल्म में हितेन तेजवानी का रोल काफी चैलेंजिंग है और वह एक अलग ही रूप मे स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter