दंगल टीवी के नम्बर वन शो नथ जेवर या
जंजीर में गरबा डांस का एक जबरदस्त सीक्वेंस आने वाला है। शो लोगों को बेहद
पसन्द आ रहा है और इसमें नए नए मोड़ भी आते जा रहे हैं।
महुआ का रोल कर रही
चाहत पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार खुशियों का ही पर्व होता है
सब लोग एन्जॉय करते हैं। रियल लाइफ में भी हम गरबा खूब खेलते थे।
नथ में
सीन यह है कि मुझे यह डांस कम्पटीशन जीतना है क्योंकि मेरी सास यह
प्रतिज्ञा लेकर बैठी हैं कि वह अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगी। महुआ ऐसा नहीं
चाहती वह चाहती है कि वह अच्छे से खाएं पिएं स्वस्थ रहें। परिवार में
खुशियां बरकरार रहे। वह यह डांस प्रतियोगिता जीतने की ख्वाहिश रखती है।
बूंदी का रोल कर रही वैभवी कपूर ने कहा कि चाहे शूटिंग के सेट पे हो या
रियल लाइफ में नवरात्रि की एक्साइटमेंट तो काफी होती है। शो में यह
सीक्वेंस होगा कि बूंदी किसी तरह शम्भू के साथ डांस करने की कोशिश करेगी।
आगे क्या बवाल होता है इसके लिए आपको शो नथ देखना होगा जिसमें ट्विस्ट पे
ट्विस्ट आ रहा है। प्रतिमा
कनन ने कहा कि यह शो का बहुत ही इंटरेस्टिंग सीक्वेंस है। जब गरबा और
डांडिया का माहौल है और ऐसे में कैसे बूंदी शम्भू के साथ डांस करती है यह
एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है।
पद्मा का रोल कर रही अंजना सिंह ने बताया कि दंगल टीवी के हमारे शो नथ
परिवार में नवरात्रि के नौ दिनों तक खूब धूम मचाने वाली है, जिसकी धमाकेदार
शुरुआत हो चुकी है। हम सब डांडिया करने वाले हैं, माता जी का जागरण करने
वाले हैं। हमारे सीक्वेंस में गरबा भी हो रहा है।
मुझे गरबा पसन्द है और
मैं रियल लाइफ में भी गरबा खेलती थी। शम्भू, महुआ, बूंदी, राधे और गांववासी
सभी आकर हमारी हवेली में गरबा खेल रहे हैं, हम आयोजित करते हैं। उत्सव का
माहौल है। हमारा शो नथ लोग खूब पसंद कर रहे हैं, टीआरपी बहुत अच्छी आ रही
है।
सभी क़िरदारों से लोग कनेक्ट कर पा रहे हैं और पद्मा की तो क्या बात है।
यह सब दर्शकों का आशीर्वाद और प्यार है, हम चाहते हैं कि आगे भी ऐसा ही
प्यार बना रहे।
नथ में अर्जित
तनेजा, चाहत पाण्डेय, प्रतिमा कनन, रवि गोसाईं, अनुराग शर्मा, वैभवी कपूर,
अंजना सिंह, अचल टंकवाल, श्रद्धा सिंह, पियोमोरी मेहता, ममता सोलंकी सहित
कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 10
बजे प्रसारित किया जाता है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.