गंगा
राम चौधरी कौन है? ये व्यस्क व्यक्ति 'दसवीं' की तैयारी क्यों कर रहा है?
ये सब क्या गड़बड़ है? अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी नई रिलीज 'दसवीं'
की एक छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। सभी दसवीं ग्रेड एग्जाम्स के
लिए बेहद एनर्जी और एक्साइटमेंट के साथ 'तैयार' हैं, अभिनेता इस क्लिप में
हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर रहे हैं।
सबसे
खास बात ये है कि इस क्लिप के साथ अभिषेक बच्चन ने दसवीं ग्रेड के अपने
'साथियों' को आने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए स्पेशल मैसेज में गुड लक विश
किया है.
लेकिन सिर्फ
इतना ही नहीं, सभी स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम के बाद फुल 'पैसा वसूल'
सरप्राइज भी मौजूद है। प्रोमो में दिखाया गया है कि दसवीं फिल्म जियो
सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
जियो
स्टूडियोज एंड दिनेश विजान प्रजेंट, दसवीं. मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन,
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर
द्वारा अभिनीत, दिनेश विजान और बेक माय केक फिल्म्स द्वारा निर्मित, जियो
सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.