ज़ोडियाक ने पेश किया 2024 पोसिटानो प्योर लिनेन कलेक्शन इटैलियन रिवेरा से प्रेरित रंगों में प्योर लिनेन शर्ट
ज़ोडियाक लिनेन के बारे में :- लिनेन कपड़ा बुनाई में उपयोग किए जाने वाले सबसे पुराने फाइबर्स में से एक है। सन के पौधे के तने से बुना गया इसे दुनिया के सबसे मजबूत प्राकृतिक फाइबर के रूप में पहचाना जाता है। लिनेन के कपड़े की बुनाई शरीर में हवा के स्वतंत्र आवागमन को सुनिश
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
April 22, 2024 • 4:08 PM
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
“ज़ोडियाक ने पेश किया 2024 पोसिटानो प्योर लिनेन कलेक्शन इटैलियन रिवेरा से प्रेरित रंगों में प्योर लिनेन शर्ट”
लिनेन कपड़ा बुनाई में उपयोग किए जाने वाले सबसे पुराने फाइबर्स में से एक है। सन के पौधे के तने से बुना गया इसे दुनिया के सबसे मजबूत प्राकृतिक फाइबर के रूप में पहचाना जाता है। लिनेन के कपड़े की बुनाई शरीर में हवा के स्वतंत्र आवागमन को सुनिश्चित करती है, जिससे यह गर्मियों के लिए एक आइडल गारमेंट बन जाता है।
ज़ोडियाक लिनेन का उपयोग करता है, जो फ्रांस के नॉर्मंडी क्षेत्र में उगाए गए सन से बुना जाता है, जो दुनिया में सबसे अच्छी क्वालिटीज में से एक है। इस क्षेत्र की अद्वितीय मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों के साथ साथ स्थानीय सन उत्पादकों द्वारा पीढ़िसों से मिली विरासत के परिणामस्वरूप लम्बे, अधिक पतले सन के पौधे मिलते हैं, जिससे बहुत उच्च गुणवत्ता वाले लिनन कपड़े प्राप्त होते हैं।
लिनेन शर्ट हर बार धोने और पहनने के साथ अधिक आरामदायक हो जाती है, वास्तव में कृत्रिम, नेचूरली रिंकल्ड केवल आपके ग्रीष्मकालीन लुक की सुंदरता को बढ़ाते है।
2024 पोसिटानो प्योर लिनेन कलेक्शन के बारे में :-
इस कलेक्शन का कलर पैलेट इटैलियन रिवेरा पर अमाल्फी तट पर स्थित एक अनूठे शहर पोसिटानो के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य को दर्शाता है । बेज, गुलाबी, पीले और टेराकोटा के घर, जो पहाड़ियों के किनारे से क्रिस्टल नीले भूमध्यसागरीय पानी तक गिरते हैं।
वे शॉर्ट और लॉन्ग दोनों आस्तीनों में सॉलिड लाइन और चेक की एक विस्तृत रेंज में उपलब्ध हैं और एक बहुत ही सुंदर पहनावे के लिए इसे ज़ोडियाक लिनेन जैकेट, ट्राउजर और बंदगला के साथ एक जोड़ कहा जा सकता है।
लॉन्च के बारे में जेडसीसीएल के वाइस चेयरमैन और एमडी सलमान नूरानी ने कहा, ज़ोडियाक के 2024 पॉसिटानो कलेक्शन में शर्ट के रंग फ्रेंच फ्लैक्स से बुने हुए लिनेन फैब्रिक में इटैलियन रिवेरा के रंगों को दर्शाते हैं।
ज़ोडियाक के 2024 पोसिटानो संग्रह का पूर्वावलोकन कैसे करें
ज़ोडियाक क्लोथिंग कम्पनी लिमिटेड (जेडसीसीएल) एक एकीकृत, ट्रांस-नेशनल कम्पनी है जो डिज़ाइन, निर्माण, वितरण से लेकर रिटेल सेल तक संपूर्ण कपड़ों की रेंज को नियंत्रित करती है। भारत में निर्माण आधार और भारत, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका में बिक्री कार्यालयों के साथ जेडसीसीएल में लगभग 2500 लोग कार्यरत हैं। कम्पनी अपने मुम्बई कॉर्पोरेट कार्यालय में 5000 वर्ग फुट का इटैलियन प्रेरित डिज़ाइन स्टूडियो संचालित करती है, जो लीड गोल्ड प्रमाणित इमारत है। यह ब्राण्ड पूरे भारत में 100 से अधिक कम्पनी प्रबंधित स्टोर्स और 1000 से अधिक मल्टी ब्राण्ड रिटेलर्स के माध्यम से प्रीमियम कीमतों पर बेचा जाता है।
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk