विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन

2466पेज की पुस्तक का हुआ विमोचन -होम्योपैथी के इतिहास में पहली बार होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन -लेखक के नाम दर्ज हैं गिनीजवर्ल्ड रिकार्ड सहित सैकड़ो विश्व रिकॉर्ड 25 फरवरी को होम्यो फ्रेंड्स 19 में होम्योपैथिक साइंटिफिक सेमिनार और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन उत्तराखंड के

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 26, 2024 • 1:21 PM
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन
“विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
26 Feb 2024
https://www.marudharabharti.com/business/worlds-largest-homeopathy-book-released
Copied
विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन

 


 
2466पेज की पुस्तक का हुआ विमोचन -होम्योपैथी के इतिहास में पहली बार होम्योपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन -लेखक के नाम दर्ज हैं गिनीजवर्ल्ड रिकार्ड सहित सैकड़ो विश्व रिकॉर्ड
 
 
25 फरवरी को होम्यो फ्रेंड्स 19 में होम्योपैथिक साइंटिफिक सेमिनार और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार के वानप्रस्थ आश्रम में किया गयाl साइंटिफिक सेमिनार में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ो वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी वी सैकड़ो पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा द्वारा लिखित होम्योपैथिक विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक होम्योपैथिक एनसाइक्लोपीडिया होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका 2466 पेज का विमोचन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर दिनेश चंद्र शास्त्री , पूर्व निदेशक होम्योपैथी उत्तर प्रदेश प्रोफेसर बीएन सिंह, डॉ मजूलेंद्र प्रताप सिंह  ने विमोचन किया l
 
अपार हर्ष की बात है कि भारत में पहली बार दुनिया के सबसे बड़ी होम्योपैथी मैटेरिया मेडिका जिसका नाम होम्योपैथी एनसाइक्लोपीडिया मैटेरिया मेडिका है lयह पुस्तक अपने आप में कई खूबियां से परिपूर्ण है जैसे 1400 से अधिक औषधीय का संपूर्ण वर्णन जिसमें भारत एशिया तथा यूरोप के ऐसे दुर्लभ औषधीय का भी संकलन किया गया है जिसमें प्रत्येक औषधि का रासायनिक गुणसूत्र के साथ एनाटॉमी फिजियोलॉजी पैथोलॉजी बेस्ड गाइडिंग सिंपटम के साथ विस्तृत वर्णन बहुत ही रोचक तथ्यों के साथ किया गया है lडॉक्टर भास्कर शर्मा ने बीएचएमएस पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुस्तक टेक्स्ट बुक ऑर्गनॉन ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन,होम्योपैथिक रिपोर्टरी एंड केस टेकिंग, होम्योपैथिक फार्मेसी, प्रैक्टिस ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन,द ह्यूमन एनाटॉमी, द ह्यूमन फिजियोलॉजी,जनरल पैथोलॉजी , होम्योपैथिक साइकोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी,फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी,टेक्सबुक ऑफ़ बायोकेमेस्ट्री,होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका भाग 1 भाग 2 भाग 3, होम्योपैथिक थैरेपीयूटिक्स,कैंसर एंड होम्योपैथी, होम्योपीडिया मैटेरिया मेडिका आदि 156 पुस्तकों का लेखन किया है lअभी हाल ही में यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका द्वारा भी डॉक्टर भास्कर शर्मा को प्रशंसा पत्र के साथ एक लाख का पुरस्कार भी दिया गया हैl बैक पीपुल काउंसिल महाराष्ट्र ने भी एक लाख का पुरस्कार दे चुके हैंl डॉ शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप जी द्वारा प्रेसीडेंशियल एक्टिव लाइफ स्टाइल अवार्ड तथा प्रेसीडेंशियल यूथ फिटनेस अवॉर्ड विथ गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है l पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नायक  ने होम्यो एक्सीलेंस अवार्ड से भी नवाजा थाl
 
डॉ शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव  ने सर्जना पुरस्कार के साथ बीस हजार रुपए का पुरस्कार भी दे चुके हैं lडॉ शर्मा को पूर्व राज्यपाल असम डॉ भीष्म नारायण सिंह तथा पूर्व राज्यपाल मध्यप्रदेश डॉ महावीर भाई ,पूर्व उपप्रधानमंत्री थाईलैंड कॉर्न डब्बारंसी, काठमांडू नेपाल राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी जी, न्यायमूर्ति हाईकोर्ट इलाहाबाद  रविंद्र सिंह , जज हाईकोर्ट इलाहाबाद  शेखर यादव  ने भी होम्यो गौरव अवार्ड और गोल्ड मेडल से सम्मानित कर चुके हैं l इसके अलावा डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैंl
 
डॉ भास्कर शर्मा ने दुनिया में सबसे बड़ी गुर्दे की पथरी को तथा दुनिया में सबसे अधिक गुर्दे की पथरी बिना ऑपरेशन होम्योपैथी औषधि द्वारा गलाने पर, दुनिया की सबसे बड़ी बच्चेदानी की गांठ बिना ऑपरेशन होम्योपैथी औषधि द्वारा गलाने पर, दुनिया में सबसे अधिक मरीज देखने ,दुनिया में सबसे अधिक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने,होम्योपैथी के जन्मदाता डॉक्टर हनीमैन जयंती पर ग्रामीण अंचल में लंबी मानव श्रृंखला बनाने हेतु,होम्योपैथिक औषधि द्वारा अधिकतम रोगियों को गर्भाशय में गांठ को ठीक करने हेतु, वर्ष 2017 में बाल झड़ने वाले अधिकतम मरीजों की समस्या होम्योपैथी औषधि द्वारा दूर करने हेतु, होम्योपैथी के जन्मदाता के स्मारिका के लिए पोस्टर,छायाचित्र, पुस्तक, टिकट, सिक्का, अन्य सामग्री के लिए, होम्योपैथिक औषधि से मानसिक रोगियों को ठीक करते हुए रोगी ना होने का एहसास कराने हेतु, होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में साहित्य की अधिकतम(51) पुस्तकों के लेखन हेतु, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के विभिन्न विषयों पर अधिकतम (90) पुस्तकों के लेखन हेतु, अधिकतम नवजात बच्चों को मुफ्त परामर्श देने हेतु, खसरा नियंत्रण हेतु 3 विकासखंडों के सरकारी स्कूल के अधिकतम बच्चों को (15753) को मुफ्त दवा वितरण करने हेतु, अधिकतम छात्रों (10000) को मुफ्त परामर्श देने हेतु, वर्ष 2017 में अधिकतम लड़कियों (11,000) को मुफ्त चिकित्सा परामर्श देने हेतु, डॉक्टर भास्कर शर्मा द्वारा लिखित होम्योपैथिक गीत को (1000) लोगों द्वारा गाने हेतु,वर्ष 2017 में मधुमेह के अधिकतम रोगियों को मुफ्त परामर्श देने हेतु ,बिना ऑपरेशन होम्योपैथी औषधि द्वारा महिलाओं सबसे बड़ी एडनेक्सल सिस्ट को गलाने हेतु ,सबसे बड़ी गुर्दे की गांठ को बिना ऑपरेशन होम्योपैथी औषधि द्वारा गलाने हेतु दिया गया। इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में डॉ भास्कर शर्मा व होम्योपैथी का नाम दर्ज हो गया । सम्मान पाने की खुशी में डॉ राजीव रतन राय डॉ एस एन त्रिपाठी डॉक्टर नसीम अख्तर, डॉ सी एल यादव, डॉ.संजय सिंह डॉ चंद्रशेखर वर्मा डॉक्टर मनोज शर्मा डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव डॉ अरुण कुमार गौतम डॉक्टर एमपी सिंहआदि लोगों ने बधाइयां दीl
 
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter