वाइब्स अकादमी : सोशल मैसेजिंग और स्कील ट्रेनिंग के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का पथ-प्रदर्शक

“हमारा लक्ष्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से समाज में बदलाव लाने के कौशल को डेवलप करना है, जिससे हम समग्र रूप से समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दे सकें”: सागर बोड्डेडा New Delhi, 21 May, 2024 : वाइब्स अकादमी सिर्फ एक अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग संगठन ही

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
May 21, 2024 • 12:25 PM
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
वाइब्स अकादमी : सोशल मैसेजिंग और स्कील ट्रेनिंग के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का पथ-प्रदर्शक
“वाइब्स अकादमी : सोशल मैसेजिंग और स्कील ट्रेनिंग के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का पथ-प्रदर्शक”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
21 May 2024
https://www.marudharabharti.com/business/vibes-academy-pioneering-positive
Copied
वाइब्स अकादमी : सोशल मैसेजिंग और स्कील ट्रेनिंग के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का पथ-प्रदर्शक

 


“हमारा लक्ष्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से  समाज में बदलाव लाने के कौशल को डेवलप करना है, जिससे हम समग्र रूप से समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दे सकें”: सागर बोड्डेडा
 
New Delhi, 21 May, 2024 : वाइब्स अकादमी सिर्फ एक अन्य  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग संगठन ही नहीं; बल्कि यह वास्तव में समाज के हर कोने से विविधता और सशक्त आवाज़ों को समर्पित एक आंदोलन है। हमारे सीईओ, सागर बोड्डेडा के नेतृत्व में, हम सोशल मैसेजिंग(सामाजिक संदेश) में क्रांति लाने और स्कील ट्रेनिंग(कौशल प्रशिक्षण) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के मिशन पर हैं। जिससे अंततः युवाओं को उनके लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने में सक्षम बनाया जा सके।
सागर बोड्डेडा का मानना है कि, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर व्यक्ति एक मंच का हकदार है। हमारा यह  कार्यक्रम इसी विश्वास का एक प्रमाण है। इसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की असाधारण क्षमता का उपयोग करने, उन्हें अपनी आवाज उठाने और अपने समुदायों के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”
 
हमारे कार्यक्रम की रचना तीन मूलभूत स्तंभों पर की गई है : 
1. व्यावहारिक शिक्षा : हम समाज के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उनके समुदायों, दोनों के लिए निरंतर सीखने और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने कोर्स  और सहयोगी समुदाय के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हर किसी के पास ऑनलाइन आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो।
2. सशक्तिकरण : हमारा कार्यक्रम सोशल मीडिया कंटेंट  बनाने के लिए आवश्यक प्लेटफ़ॉर्म और तकनीकी  के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सशक्त बनाता है जो वास्तविक परिवर्तन को जन्म देता है। हम कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करते हैं और हमारा लक्ष्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को समाज में  बदलाव लाने के कौशल  को बढ़ावा देना  है।
3. असर : हम सफलता को वैनिटी मेट्रिक्स से नहीं, बल्कि हमारे कार्यक्रम प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त किए गए ठोस सकारात्मक प्रभाव से मापते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से लेकर ठोस कार्रवाई करने तक, हमारे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अद्भुत गति प्रदान  कर रहे हैं।
लेकिन हमारा कार्यक्रम केवल कंटेंट  निर्माण से और भी आगे तक जाता है। यहां बताया गया है कि हम कैसे बदलाव लाने के लिए तैयार हैं। 
मुद्रीकरण मार्गदर्शन : हम ऑनलाइन प्रभाव के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न आय धाराओं पर व्यापक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे प्रतिभागियों को अपने जुनून को एक स्थायी कैरियर में बदलने के लिए सशक्त बनाया जाता है।
सामाजिक उत्तरदायित्व एकीकरण : कंटेंट  निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक उत्तरदायित्व को शामिल करके हम प्रतिभागियों और उनके दर्शकों दोनों के बीच सामाजिक रूप से जागरूक सोच को बढ़ावा देते हैं। इससे प्रत्येक पोस्ट सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर बन जाती है।
ग्रामीण प्रभावशाली कार्यक्रम : हमारा ग्रामीण सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्यक्रम उन व्यक्तियों के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रदान करता है जो अपने स्थानीय समुदायों में बदलाव लाने के इच्छुक हैं। लक्षित प्रशिक्षण और समर्थन के माध्यम से, हम प्रभावशाली लोगों को परिवर्तन लाने के लिए सशक्त बना रहे हैं जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
वाइब्स अकादमी में हम केवल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को आकार नहीं दे रहे हैं; किन्तु हम समग्र रूप से समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दे रहे हैं। आइए… सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे मिशन के साथ जुडिए और हम साथ मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाए, जहां हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकें।

JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter