CorporateConnections ® सूरत द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय कार्यक्रम CC KLT सफलतापूर्वक संपन्न

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक, SLS सागर लाइफ साइंस के राजीव गोयल तथा सह-प्रायोजक एसजीके कैपिटल के अखिल अग्रवाल रहे कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैनल चर्चाओं में उद्योग विशेषज्ञों ने “पारंपरिक से नए युग की व्यावसायिक रणनीतियों में बदलाव” पर उपयोगी जानकारी प्रदान की सूरत : Corp

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
January 29, 2024 • 2:42 PM
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
CorporateConnections ® सूरत द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय कार्यक्रम CC KLT सफलतापूर्वक संपन्न
“CorporateConnections ® सूरत द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय कार्यक्रम CC KLT सफलतापूर्वक संपन्न”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
29 Jan 2024
https://www.marudharabharti.com/business/corporateconnections-surat-successfully
Copied
CorporateConnections ® सूरत द्वारा वार्षिक क्षेत्रीय कार्यक्रम CC KLT सफलतापूर्वक संपन्न

 


इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक, SLS सागर लाइफ साइंस के  राजीव गोयल तथा सह-प्रायोजक एसजीके कैपिटल के अखिल अग्रवाल रहे
 
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पैनल चर्चाओं में उद्योग विशेषज्ञों ने “पारंपरिक से नए युग की व्यावसायिक रणनीतियों में बदलाव” पर उपयोगी जानकारी प्रदान की

सूरत :  CorporateConnections ® सूरत द्वारा 20 जनवरी, 2024 को अमोरे बैंक्वेट्स में वार्षिक क्षेत्रीय कार्यक्रम, CC KLT (नो लाइक ट्रस्ट) का आयोजन किया गया था। संगठन, सफलतापूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम के लिए गौरवान्वित है। इस वर्ष का आयोजन पहले से कहीं अधिक बड़ा था, जो एक अद्वितीय विषय, “पारंपरिक से नए युग के व्यवसाय में परिवर्तन” को प्रदर्शित करता है।
CorporateConnections ® के भारत, श्रीलंका और नेपाल के राष्ट्रीय निदेशक, गौरव वीके सिंघवी ने रिजनल बिज़नेस लैंडस्केप (क्षेत्रीय व्यापार परिदृश्य) में एक नींव के रूप में अपनी भूमिका पर जोर देते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्त किया। यह आयोजन परिवर्तनकारी नेटवर्किंग अनुभव, विचार विनिमय, सहयोग के अवसरों और नवीनीकरण के लिए मुख्य उद्योग जगत के अग्रणीयो, प्रमुख बिजनेस टाइकून और बड़े व्यवसायियों को एकसाथ एक मंच पर लाया था।
कार्यक्रम की शुरुआत में लूथरा ग्रुप के एमडी  गिरीश लूथरा ने अपनी प्रेरणादायक उद्यमशीलता यात्रा के बारे में प्रेरणादायक जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान ज्ञान एवं नए आइडिया से भरपूर पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया जिसमें  स्मिट पटेल (ग्रीनलैब डायमंड्स),अलीअसगर हजूरी (सोस्यो हजूरी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड), नीलेश कनाडिया (कनाडिया फ़िर फीटर प्राइवेट लिमिटेड) क्रुनाल वसोया (सहजानंद टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) और  मुकुल गोयल (निदेशक, स्ट्रेटेफ़िक्स प्रोफेशनल प्राइवेट लिमिटेड) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इन चर्चाओं ने दर्शकों के लिए पारंपरिक से नए युग की व्यावसायिक रणनीतियों में बदलाव पर मूल्यवान और आवश्यक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के भव्य समापन में कामधेनु लिमिटेड के संस्थापक सतीश कुमार अग्रवाल ने व्यावसायिक रुझानों के भविष्य के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 250 विशिष्ट उद्यमियों ने भाग लिया, जो सामुदायिक उपलब्धियों और संपन्न व्यापारिक समुदाय में उमदा योगदान देने वाले व्यक्तियों की उल्लेखनीय सफलता को मनाने के लिए एकत्र हुए थे।

JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter