दंगल टीवी के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में तारा के रूप में रश्मि गुप्ता की एंट्री

दंगल टीवी के नम्बर 1 शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर के 150 एपिसोड कम्प्लीट हो गए हैं वहीं इस सीरियल में अब एक नए किरदार तारा की एंट्री हो गई है। यह रोल रश्मि गुप्ता निभा रही हैं। इनका पिछला शो था साथ निभाना साथिया 2, उससे पहले गुड्डन तुमसे न हो पाएगा में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। इस रोल को पाकर बेहद एक्साइटेड

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 18, 2022 • 1:10 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
दंगल टीवी के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में तारा के रूप में रश्मि गुप्ता की एंट्री
“दंगल टीवी के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में तारा के रूप में रश्मि गुप्ता की एंट्री”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
18 Feb 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/rashmi-guptas-entry-as-tara-in-dangal
Copied
दंगल टीवी के शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में तारा के रूप में रश्मि गुप्ता की एंट्री

दंगल टीवी के नम्बर 1 शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर के 150 एपिसोड कम्प्लीट हो गए हैं वहीं इस सीरियल में अब एक नए किरदार तारा की एंट्री हो गई है। यह रोल रश्मि गुप्ता निभा रही हैं। इनका पिछला शो था साथ निभाना साथिया 2, उससे पहले गुड्डन तुमसे न हो पाएगा में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

इस रोल को पाकर बेहद एक्साइटेड रश्मि गुप्ता ने कहा कि दंगल टीवी के नम्बर वन शो नथ में मेरी एंट्री हुई है। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसमे मेरा लुक बिल्कुल डिफरेंट है।  इसमे मैं तारा के रूप में आ रही हूं, मेरा कॉस्टयूम और ज्वेलरी काफी यूनिक है। 
 
घाघरा काफी खूबसूरत है और मेरे पास हमेशा एक रामपुरी चाकू रहता है। यह गेटअप दर्शकों को आकर्षित करने वाला है क्योंकि सिर से पांव तक मैं ज्वेलरी में लदी हुई हूँ। यह लुक ऑडियंस को शाहरुख खान स्टारर फिल्म अशोका में करीना कपूर के लुक की याद दिला देगा। तारा फिलहाल बहुत ही पॉज़िटिव तरीके से घर मे एंट्री मार रही है। 
 
मैं नथ उतराई की कुप्रथा में फंस जाती हूं और अपने आप को बचाने के लिए मै सरपंच जी के पास आती हूँ और सरपंच जी से घर मे कुछ काम मांगती हूँ। शम्भू जो अब सरपंच बनने वाले हैं, मैं उनसे मदद की गुहार लगाती हूँ। इस शो में महुआ का रोल कर रही चाहत पाण्डेय मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हम शूट के दौरान काफी मस्ती भी करते हैं।
     
महुआ को जीवंत कर रही चाहत पाण्डेय ने बताया कि चुनाव आने वाले हैं और महुआ को लगता है कि शम्भू की जान खतरे में है, इसलिए वह साए की तरह शम्भू के साथ रहना चाहती है। हमारे शो में नए किरदार तारा की एंट्री हुई है, देखते हैं इस के आने से क्या नया ट्विस्ट आता है। 
 
तारा गांव की लड़की है और मदद मांगने के लिए हमारी हवेली में आती है अब देखना होगा कि वह सही में कोई मजबूर लड़की है या उसका इरादा कुछ और है। तारा का रोल करने वाली रश्मि मेरी अच्छी दोस्त है तो उसके साथ काम करके अच्छा लग रहा है।
     
चाहत ने आगे बताया कि वर्षों से अम्माँ जी राजनीति में थी लेकिन इस बार शम्भू चुनाव लड़ने के लिए आगे आए हैं। मैं बेहद खुश हूं कि हमारा शो नथ डेढ़ सौ एपिसोड पूरे कर चुका है, हम चाहते हैं कि इसी तरह यह 500-1000 एपिसोड कम्प्लीट कर ले। सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया।
     
शो में रमेश ठाकुर का रोल कर रहे अनुराग शर्मा ने कहा कि आज के सीक्वेंस में एक नए चेहरे ने एंट्री मारी है मुझे नहीं मालूम कि यह नया चेहरा क्या राज़ लेकर आया है। मगर शम्भू, अम्माँ जी, रमेश ठाकुर, अवतार की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। इस शो की शुरुआत नथ उतराई की कुप्रथा से हुई थी, इसी कांसेप्ट पर पूरा शो बेस्ड है। हमारी हवेली में एक लड़की नथ उतराई से बचने के लिए आती है और शम्भू पैसे देकर उसे आज़ाद करवा रहा है।देखा जाए तो आज के ज़माने में ऐसी कुप्रथा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हम सबको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
      
अवतार का रोल कर रहे रवि गोसाईं ने बताया कि शो के 150 एपिसोड पूरे होने पर तमाम दर्शकों का धन्यवाद जिनके प्यार की वजह से हमारा शो नम्बर वन बना हुआ है। शो के रेगुलर ड्रामा से अलग हटकर हम दर्शकों को इस सीरियल की मुख्य थीम से एक बार फिर रूबरू कराना चाहते थे यानी नथ उतराई की कुप्रथा और इस बुराई को दिखाना। 
 
शम्भू इलेक्शन लड़ रहा है और अपने चुनावी मुद्दा में वह नथ उतराई के ईशु को सामने लाएगा और कहेगा कि हम इस प्रथा को नकारते हैं, इसका बिल्कुल समर्थन नही करते। जब हवेली में नई लड़की शम्भू और महुआ के पैरों पे गिर कर नथ उतराई से खुद को बचाने की गुहार लगाती है तो दोनों उसके साथ खड़े हो जाते हैं। अम्माँ जी भी बोलती हैं कि इसका फैसला नया सरपंच करेगा अर्थात मेरा बेटा शम्भू। 
 
लेकिन कहीं अंदर से अवतार और अम्माँ जी दकियानूसी भी हैं तो हमें अचम्भा भी होता है कि अरे शम्भू ऐसा क्यों कर रहा है। मैं यही कहता हूं कि हमारा घर कोई धर्मशाला नही है कि किसी को भी रहने दिया जाए लेकिन मेरी बात कोई सुनता नही है। उस लड़की के पीछे कई राज हैं, जो आगे खुलेंगे कि वह किस मकसद से हवेली में आई है।
 
बता दें कि शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में अर्जित तनेजा, चाहत पाण्डे, अनुराग शर्मा , वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाता है।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter