जयपुर शहर के हरमाड़ा क्षेत्र से गुरुजी अमित गुप्ता को भारतीय अटल सेना राष्ट्रीय वादी के पदाधिकारियों द्वारा ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्था, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में लगभग 500 व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। भारतीय अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह जादौन के अनुसार गुरुजी अमित गुप्ता पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहते हैं। इसके लिए उन्होंने काफी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अन्य सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। गुरु जी की पावरलिफ्टिंग खेल के प्रति लगाव को देखते हुए भारतीय अटल सेना राष्ट्रीय वादी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता गुरुजी अमित गुप्ता को सम्मान
11/12/2019 02:50:00 pm
