सिवाना : भारत के जन-जन के लाडले युवा जुझारू कर्मठ ऊर्जावान के नाम से जाने माने राजस्थान सहित अन्य राज्य में अपनी पहचान बनाने वाले युवा पत्रकार कैलाश सिंह राजपुरोहित का पत्रकारिता के क्षेत्र और धर्म प्रभावना के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुऐ उनको कई जिम्मेदारी के साथ एक और जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश सिंह राजपुरोहित को राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था जीएस वेलफेयर फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । यह मनोनयन जी.एस वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक श्रीमती गीतांजलि जी, राष्ट्रीय चेयरमैन श्रीमान सूर्या राजपुरोहित द्वारा किया गया। भारत सरकार से रजिस्टर यह फाउंडेशन सामाजिक गतिविधियों में बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाब कार्य करती है, साथ ही विशेष उद्देश्य फाउंडेशन द्वारा महिलाओं का सम्मान करना महिलाओं की रक्षा करना साथ ही गरीब परिवार को सहयोग करना और गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना यह मुख्य उद्देश्य है । साथ ही कैलाश सिंह राजपुरोहित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राज्य मिडिया प्रभारी राजस्थान राज्य के पद पर कार्य कर रहे हैं एवं भगवा स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी भी है । केन्द्रीय मानवाधिकार संगठन के सदस्य भी है साथ ही कई संगठन कई मीडिया लाइन में कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही 2019 में अगस्त महीने में राजस्थान राज्य के दंबग आई पी एस पंकज चौधरी ने जौधपुर में जौधपुर रत्न से सम्मानित किया गया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.