गुरुजी अमित गुप्ता के साथ नेपाल स्थित पोखरा में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत देश के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने गए हुए हैं। वहां पहुंचने पर नामांकन करवाने के बाद जब नेपाल के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ियों को पता लगा की गुरुजी अमित गुप्ता को गुरु ऑफ पावर लिफ्टिंग की उपाधि से नवाजा गया है और उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश भारत का नाम रोशन किया है, तब वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों ने मिलकर गुरु जी अमित गुप्ता व उनके परिवार के सदस्यों का नेपाल में भव्य स्वागत किया। गुरुजी अमित गुप्ता के साथ गए हुए खिलाड़ियों में राजेश कुमावत, ज्योति दहिया, स्मिथ कबीर मार्शल, क्षेत्रपाल गहरवाल व उनकी पुत्री जिविशा गुप्ता शामिल रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.