चीता यज्ञेश शेट्टी ने टाइम ग्रुप के प्रवीण शाह और सगुन वाघ के साथ हाथ मिलाया
मुंबई : टाइम ग्रुप ने करीब 17 साल बाद 8 फिल्में , 3 वेब सीरीज , टाइम ऑडियो और टाइम टैलेंट की शुरुआत की। जिसके लिए मुंबई के सहारा स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी गई थी।जिसमें से ' फ्रीडम एट मिड नाइट ' ( निर्देशक चंद्र मौली ) और ' ऑपरेशन खिलाड़ी ' ( निर्देशक संजीव कृष्णमूर्ति ) इन दो फिल्मों क
मुंबई:टाइम ग्रुप ने करीब 17 साल बाद 8 फिल्में, 3 वेब सीरीज, टाइम ऑडियो और टाइम टैलेंट की शुरुआत की। जिसके लिए मुंबई के सहारा स्टार होटल में ग्रैंड पार्टी रखी गई थी।जिसमें से 'फ्रीडम एट मिड नाइट' (निर्देशक चंद्र मौली) और 'ऑपरेशन खिलाड़ी' (निर्देशक संजीव कृष्णमूर्ति) इन दो फिल्मों का निर्माण टाइम फिल्म्स,एनएस स्टूडियो, ट्रिफ्लिक्स, निंजूर पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। जिसे हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषाओं में बनाया जाएगा। जिसमें 'निंजूर पिक्चर्स' बैनर जाने-माने मार्शल आर्ट विशेषज्ञ चीता यज्ञेश शेट्टी का है। दोनों फिल्मों की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इस कार्यक्रम को लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज के उमेश एम शेट्टी ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर चीता यज्ञेश शेट्टी ने कहा, 'मैं प्रवीण शाह, सगुन वाघ और टाइम वीडियो की उनकी पूरी टीम की आभारी हूं, उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। टाइम टैलेंट के जरिए हम लोगों को एक्शन, म्यूजिक, डांस आदि का प्रशिक्षण भी देगे। और साथ ही साथ फिल्मों में मौका देंगे। लक्ष्मी नारायण ग्रुप ऑफ कंपनीज के उमेश एम शेट्टी को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अपना समर्थन दिया।"