महिला दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में आलमीन स्टूडियो
द्वारा आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप
मॉडल इंडिया 2022 का पोस्टर लॉन्च किया गया। जिसमें आलमीन स्टूडियो के सीईओ
व इस पेजेंट के आर्गेनाइजर अशफ़ाक़ शाह व टीम ने इस पेजेंट का ऑफिशियल
पोस्टर रिवील किया।
आर्गेनाइजर
अशफ़ाक़ शाह ने बताया कि यह पूरा इवेंट महिलाओं पर ही केंद्रित है और महिला
दिवस के खास मौके पर हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पेजेंट के दो
सीजन की अपार सफलता के बाद हम तीसरा एडिशन लॉन्च करने जा रहे हैं। इसमें
मिस व मिसेज केटेगरी की मॉडल्स पार्टिसिपेट कर सकते हैं।
पार्टिसिपेशन के
लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी गई है जिसमें पूरे देश भर से इच्छुक
प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जल्द ही इस पेजेंट के जेवर सहित
देश के अन्य राज्यों व शहरों में भी ऑडिशन प्रकिया शुरू की जाएगी। ऑडिशन
के बाद ग्रूमिंग सेशंस, टैलेंट राउंड्स व ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया
जाएगा।
इस पोस्टर लॉन्च
सेरेमनी के दौरान लक्ष्मी कोआपरेटिव बैंक के सीईओ इकबाल खान, अयूब मंसूरी,
रूबी खान, सिया शर्मा, पूनम अंकुर छाबड़ा, रेखा जैन, पूनम मदान व अन्य लोग
उपस्थित रहे।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.