सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का हुआ आयोजन, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट

राजधानी जयपुर में वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिसोर्ट में नारी शक्ति संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का आयोजन बड़े ही जोर शोर के साथ किया गया। जिसमें संस्था की महिलाओं व टीम मेंबर्स ने अपने अपने अंदाज में हुनर का परिचय दिया। शो आयोजक रुपिना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शु

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Nov 12, 2021 • 2:27 PM  0  0
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का हुआ आयोजन, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट
“सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का हुआ आयोजन, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट”
Favicon
Read more on marudharabharti.com
12 Nov 2021
https://www.marudharabharti.com/entertainment/cultural-program-jhilmil-2021-was
Copied
सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का हुआ आयोजन, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट


 

राजधानी जयपुर में वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिसोर्ट में नारी शक्ति संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम झिलमिल 2021 का आयोजन बड़े ही जोर शोर के साथ किया गया। जिसमें संस्था की महिलाओं व टीम मेंबर्स ने अपने अपने अंदाज में हुनर का परिचय दिया। 

शो आयोजक रुपिना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद नारी शक्ति संस्था की महिलाओं ने अलग अलग एक्टिविटीज के जरिए अपने टैलेंट को शोकेस किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने डांस, सिंगिंग, मिमिक्री, एक्टिंग करके समां बाँधा। 
 
इसके साथ ही राजपूती संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित करते हुए शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया। उन्होंने आगे बताया कि हमारी इस संस्था से सर्व समाज की महिलाएं जुड़ी हुई हैं। 
 
साथ ही हम विधवा महिलाओं के लिए हितकर कार्य भी करते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उत्थान को बढ़ावा देना व जरूरतमंद महिलाओं की हर संभव मदद करना है। 

कार्यक्रम के दौरान चीफ गेस्ट के रूप में राखी राठौड़, अनुराधा शर्मा, दीपा नाथावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर कुलदीप गुप्ता द्वारा किया गया।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter