आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस एक्टिविटी में वेस्टर्न थीम पर फोटोशूट के जरिए मॉडल्स के डिफरेंट लुक को कैप्चर किया गया। यह फोटोशूट फैशन फोटोग्राफर जैन फोटोज के वासु जैन द्वारा किया गया। मॉडल्स का मेकओवर वेस्टर्न थीम पर स्पर्श की डारेक्टर गीतू सचदेवा द्वारा शोकेसिंग करवाया गया।
साथ ही सफारी ग्रुप के चेयरमैन वह समाजसेवी पवन गोयल द्वारा मोटिवेशन सेशन लिया गया।
फिनाले 28 अगस्त को आर्या कॉलेज ऑडिटोरियम अजमेर रोड में आयोजित होगा। फैशन जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी व फेमस डिज़ाइनर मोनिका आडवाणी व कृतिक सोनी का कलेक्शन शोकेस होगा।
आयोजक निमिषा मिश्रा ने बताया कि पांच वे दिन के ग्रूमिंग सेशन में जुम्बा वर्कशॉप, योगा सैशन इत्यादि राउंड्स आयोजित होंगे।