एनसीपीए भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों के लिए 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' के एक और संस्करण की पेशकश कर रहा है

मुंबई : नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए), मुंबई और सिटी इंडिया ने 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' (युवा संगीतकारों के लिए सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप) की वापसी की घोषणा की है। इसके आवेदन के लिए वे छात्र मान्य हैं, जो हिंदुस्तानी संगीत के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण ले रहे ह

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
December 29, 2023 • 4:26 PM
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
एनसीपीए भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों के लिए 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' के एक और संस्करण की पेशकश कर रहा है
“एनसीपीए भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों के लिए 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' के एक और संस्करण की पेशकश कर रहा है”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
29 Dec 2023
https://www.marudharabharti.com/education/ncpa-is-offering-another-edition-of
Copied
एनसीपीए भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों के लिए 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' के एक और संस्करण की पेशकश कर रहा है

 


मुंबई : नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए), मुंबई और सिटी इंडिया ने 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' (युवा संगीतकारों के लिए सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप) की वापसी की घोषणा की है। इसके आवेदन के लिए वे छात्र मान्य हैं, जो हिंदुस्तानी संगीत के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य मुख्य रूप से युवा और संगीत (वोकल- ध्रुपद और ख्याल, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक- मेलोडी) का प्रशिक्षण लेने वाले 18 से 35 वर्ष के आयु समूह के लोगों को प्रोत्साहित करना है। नौ उम्मीदवारों को स्कॉलरशिप के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, ताकि वे हिंदुस्तानी संगीत में कुशलतापूर्वक पूर्णकालिक उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।  
 
स्कॉलरशिप विवरण: 
•हिंदुस्तानी संगीत (वोकल- ख्याल / ध्रुपद, और मेलोडी इंस्ट्रूमेंट्स- बाँसुरी, हारमोनियम, वायलिन, सितार, सरोद, आदि) के क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण के लिए आवेदन मान्य हैं
• स्कॉलरशिप मूल्य: दो वर्षों के लिए 10,000/- रुपए प्रति माह (अप्रैल 2024 से मार्च 2026)
• आवेदन भेजने के लिए लिंक: indianmusicscholarships@ncpamumbai.com 
• आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी, 2024
• शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए ऑडिशन का आयोजन वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर फरवरी 2024 में किया जाएगा
• कॉन्टैक्ट नंबर: 8928001896 (सिर्फ सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच)
• ख्याल और मेलोडी इंस्ट्रूमेंट्स के लिए आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (1 मार्च, 2024 तक)
• ध्रुपद के लिए आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (1 मार्च, 2024 तक) 
 
ध्यान रखने योग्य बिंदु:
• कृपया अपने बायोडाटा में उस श्रेणी (ख्याल / ध्रुपद / मेलोडी इंस्ट्रूमेंट का नाम) का उल्लेख करें, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं
• आवेदन में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, पता, कॉन्टैक्ट नंबर / अल्टरनेट कॉन्टैक्ट नंबर, ईमेल आईडी, पेशेवर योग्यता, शिक्षकों / गुरुओं सहित संगीत प्रशिक्षण का विवरण, कुल प्रशिक्षण में लगने वाले वर्षों की संख्या, उपलब्धियों / पुरस्कार / स्कॉलरशिप और प्रस्तुतियों का विवरण, और अन्य उल्लेखनीय विवरण
• कृपया संगीत प्रस्तुतियों के प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई कोई प्रतियाँ / ऑडियो या वीडियो क्लिप न भेजें 
• लिस्टिंग फॉर्मेट में सभी विवरणों वाला बायोडाटा पर्याप्त होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल या टेलीफोन के माध्यम से आगे की सूचना प्रदान की जाएगी
 
पात्रता मानदंड और सामान्य निर्देश: 
• उम्मीदवार के बायोडाटा को ही उसका आवेदन माना जाएगा। भरने के लिए अलग से कोई फॉर्म नहीं है
• जो उम्मीदवार अप्रैल 2024 से मार्च 2026 के दौरान संगीत के क्षेत्र में अन्य छात्रवृत्ति / अनुदान के लाभार्थी हैं, वे पात्र नहीं हैं
• जो उम्मीदवार पूर्णकालिक / अंशकालिक कामकाजी पेशेवर हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है। ऑल इंडिया रेडियो के 'ए' ग्रेड वाले सहित पेशेवर संगीतकार भी इस स्कॉलरशिप के पात्र नहीं हैं
• कूरियर के माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएँगे। सिर्फ ऊपर उल्लिखित ईमेल आईडी पर प्राप्त आवेदनों को ही मान्यता प्राप्त होगी 
• सिर्फ भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं
• 10 जनवरी, 2024 के बाद जो आवेदन प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा
• एनसीपीए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा
 

JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter