भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल

भारत का प्रीमियर भोजपुरी मनोरंजन चैनल "भोजपुरी सिनेमा" एक अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए महीनों से नंबर 1 भोजपुरी चैनल के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। ज़ी बाइस्कोप, बी4यू भोजपुरी, ज़ी गंगा, फिल्मची भोजपुरी, भोजपुरी धमाका ढिशुम और दबंग जैसे कई भोजपुरी टीवी चैनल्स को पीछे छोड़ते हुए भोजपुरी सिनेमा भा

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
February 18, 2022 • 1:15 PM
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल
“भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
18 Feb 2022
https://www.marudharabharti.com/business/bhojpuri-cinema-becomes-indias-number-1
Copied
भोजपुरी सिनेमा बना भारत का नंबर 1 भोजपुरी चैनल


भारत का प्रीमियर भोजपुरी मनोरंजन चैनल "भोजपुरी सिनेमा" एक अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए महीनों से नंबर 1 भोजपुरी चैनल के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। ज़ी बाइस्कोप, बी4यू भोजपुरी, ज़ी गंगा, फिल्मची भोजपुरी, भोजपुरी धमाका ढिशुम और दबंग जैसे कई भोजपुरी टीवी चैनल्स को पीछे छोड़ते हुए भोजपुरी सिनेमा भारत का सर्वश्रेष्ठ चैनल बन गया है। यह चैनल अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन तड़का प्रदान करने में सबसे आगे है।
 
भोजपुरी सिनेमा ने न सिर्फ 77 जीआरपी लाकर अपना नंबर 1 स्थान बनाए रखते हुए देश भर और भोजपुरी भाषी राज्यों में जीआरपी रेटिंग में एक तूफान ला दिया है, बल्कि रेटिंग में लगातार वृद्धि और गति दिखाते हुए और नंबर 1 और नंबर 2 के बीच के फर्क को दोगुना कर दिया है। बता दें कि जनवरी के महीने में ज़ी बाइस्कोप चैनल 48 GRP ही ला सका है। 
 
भोजपुरी सिनेमा चैनल कुल मिलाकर पूरे भारत में पिछले 8 हफ्तों में दर्शकों की संख्या और इसे देखने के समय में बढ़ोतरी को बरकरार रखे हुए है। जनवरी के पहले सप्ताह की तुलना में 14% की वृद्धि, दिसंबर के पहले सप्ताह की तुलना में 13% की वृद्धि और नवंबर के महीने के समान डेटा की तुलना में 22% की वृद्धि हुई है। यह चैनल पिछले कुछ हफ्तों में अपने प्रतिस्पर्धी चैनल्स के बीच अंतर को बड़े मार्जिन से बढ़ाने में कामयाब रहा है। भोजपुरी सिनेमा और इसके प्रतिस्पर्धियों के बीच वृद्धि और विकास के मार्जिन का अंतर लगभग दोगुना है।
     
भोजपुरी सिनेमा चैनल न सिर्फ भोजपुरी की कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को प्रसारित कर रहा है, बल्कि दर्शकों की पसंद का ख्याल रखते हुए विशेष मौकों और त्योहारों पर भी कुछ अलग किस्म के खास कार्यक्रमों को भी पेश करता रहा है। 2022 के लिए भी यहां फिल्मों और कार्यक्रमों की एक बड़ी सूची है। 
 
जहाँ जनवरी में कुछ बड़ी फिल्मे चैनल पर दिखाई गई, वहीं फरवरी में भी मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ का जन्मदिन मनाते हुए उनकी सुपरहिट फिल्मों को प्रसारित किया गया, साथ ही वैलेंटाइन डे के समय चैनल पर रोमांस का उत्सव मनाते हुए एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्मे दिखाई गईं। यह चैनल का कंटेंट ही है जिसकी वजह से यह चैनल भोजपुरी भाषा ऑडियंस के बीच राज कर रहा है।
 
एंटर10 के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंघल ने भोजपुरी सिनेमा चैनल की इस चौंकाने वाली उपलब्धि को लेकर कहा, "मुझे यह मुकाम हासिल करने और इसे बनाए रखने के लिए बहुत खुशी हो रही है। भोजपुरी के मनोरंजन बाजार में हमारा चैनल काफी आगे बढ़ गया है। हमें दर्शकों की पसंद और नापसंद की गहरी समझ होने पर बहुत गर्व होता है, इस वजह से हम ऑडियंस की मांग को पूरा करने में कामयाबी हासिल करते हैं। 
 
एक चैनल के रूप में, हमने हमेशा अव्यवस्था को दूर करने की दिशा में काम किया है। अपने कंटेंट और नई फिल्मों की रिलीज के साथ, भोजपुरी क्षेत्रों में मनोरंजन के सीन को हमने बदल दिया है और भोजपुरी सिनेमा को भारत में सबसे अधिक देखा जाने वाला भोजपुरी चैनल बना दिया है।
 
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा चैनल 24 घंटे का भोजपुरी भाषा का सैटेलाइट फिल्मी चैनल है। भोजपुरी सिनेमा चैनल फ्री डिश-28, डी2एच-2075, टाटा स्काई-1119, एयरटेल डिजिटल टीवी-661, डिश टीवी-1554, डेन 841GTPL-279, हैथवे-649, सिटी केबल-215, फास्ट वे नेटवर्क-452, सन डायरेक्ट-714 और भारत में अन्य केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है। यह चैनल एंटर 10 टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड का हिस्सा है।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter