दिल्ली शाहदरा में रहने वाले शिवा शेरावत व उनके
खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 की चयन
प्रक्रिया को पूर्ण कर की। शिवा शेरावत शाहदरा दिल्ली
में स्वयं का फिटनेस सेंटर चलाते हैं और अपने साथ के सभी खिलाड़ियों को
पावरलिफ्टिंग की तैयारियां भी करवाते हैं।
शिवा शेरावत के साथ-साथ उनके
शिष्य रितिक मोहित और कुसुम ने शानदार प्रदर्शन करके अपने आप को
अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसके लिए वे सभी खिलाड़ी दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
भारतीय
शक्ति खेल संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 के
लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन मेरी जिम सुमंगलम फिटनेस, गुप्ता कंपलेक्स,
जयपुर में किया गया जिसमें देश के राज्यों से पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों ने
बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भारतीय शक्ति खेल संघ के
कार्यकारिणी सदस्य द्वारा सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और
इसी तरह से निरंतर अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कहा गया।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.