World Wildlife Day 2022: अपने समृद्ध वन्यजीवों के लिए उत्तराखंड है मशहूर

देहरादून : प्रकृति की गोद में बैठा उत्तराखंड वन्यजीवों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। उत्तराखंड अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रदेश पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान लिए हुए है। यहाँ संरक्षित और गैर-संरक्षित वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की हजारों प्रजातियाँ निवास कर रही हैं, जो ना केवल पर्यावरणीय संतुलन प

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026Editorial Desk
March 3, 2022 • 2:41 PM
देश
NEWS CARD
Logo
World Wildlife Day 2022: अपने समृद्ध वन्यजीवों के लिए उत्तराखंड है मशहूर
“World Wildlife Day 2022: अपने समृद्ध वन्यजीवों के लिए उत्तराखंड है मशहूर”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
3 Mar 2022
https://www.marudharabharti.com/national/world-wildlife-day-2022-uttarakhand-is
Copied
World Wildlife Day 2022: अपने समृद्ध वन्यजीवों के लिए उत्तराखंड है मशहूर



देहरादून : प्रकृति की गोद में बैठा उत्तराखंड वन्यजीवों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। उत्तराखंड अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रदेश पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान लिए हुए है। यहाँ संरक्षित और गैर-संरक्षित वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की हजारों प्रजातियाँ निवास कर रही हैं, जो ना केवल पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करती हैं, बल्कि लोगों में उत्साह और रोमांच पैदा करती हैं। इस राज्य में मौजूद उद्यान, अभ्यारण और संरक्षित क्षेत्र देशभर में मशहूर हैं। ऐसे में आज यानी गुरुवार को मनाए जाने वाले विश्व वन्यजीव दिवस (World Wildlife Day) के मौके पर उत्तराखंड का नाम लेना लाजमी हो जाता है।

विश्व वन्यजीव दिवस 2022 की थीम- पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को ठीक करना (Recovering Key Species For Ecosystem Restoration) रखी गई है। इसके चलते अपने खुशहाल वन्य जीवन को अरसों से बेहतर बनाए रखने वाले उत्तराखंड टूरिज्म ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर अपने ऑफिशियल हैंडल के जरिये एक के बाद एक कई पोस्ट करके इस कई महत्वपूर्ण बातों को साझा किया है।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने कू ऐप पर विश्व वन्यजीव दिवस की शुभकामनाएँ देने के साथ ही राज्य के समस्त राजसी जीवों की बेहद खूबसूरत झलकियों से रूबरू कराया है। 

अपनी एक पोस्ट में पर्यटन विभाग ने लिखा-

विश्व वन्यजीव दिवस की शुभकामनाएँ! और इस विशेष अवसर को मनाने के लिए उत्तराखंड के सभी राजसी जानवरों की एक झलक देखने से बेहतर क्या हो सकता है! राज्य एक वन्यजीव-आश्रय है, जो देश के कुछ सबसे आकर्षक, सुंदर जीवों से भरा हुआ है। यहां एक पूर्वावलोकन है…
 

एक अन्य पोस्ट में पर्यटन विभाग ने लिखा-

यह सुंदर, भेड़िये जैसा जानवर वास्तव में जंगली हिमालयी सियार है, जिसे उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। यह प्रजाति जल निकायों के पास, तलहटी और निचले पहाड़ों में निवास करना पसंद करती है। अगली बार जब आप हमसे मिलें, तो नज़र रखें, और, कौन जानता है, शायद आप भी भाग्यशाली हों!
 

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter