'मिशन मजनू' 10 जून को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन ने मिलकर बनाया है। ऐसे में ये फिल्म अब 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता

JR Choudhary
JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk
March 9, 2022 • 4:41 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
'मिशन मजनू' 10 जून को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
“'मिशन मजनू' 10 जून को देगी सिनेमाघरों में दस्तक”
Favicon
Read more onmarudharabharti.com
9 Mar 2022
https://www.marudharabharti.com/entertainment/mission-majnu-to-hit-theaters-on-june-10
Copied
'मिशन मजनू' 10 जून को देगी सिनेमाघरों में दस्तक


अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट तय हो गई है। इस फिल्म  को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन ने मिलकर बनाया है। ऐसे में ये फिल्म अब 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
     
बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी इस खबर को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन का समर्थन करने वाले प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सबके साथ साझा किया है।
   
वहीं, शांतनु बागची द्वारा निर्देशित मिशन मंजनू की कहानी दिलचस्प ढंग से 1970 के दशक में स्थापित जासूसी थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तानी धरती पर एक गुप्त ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहा होता है। 
 
आपको बता दें कि यह फिल्म भारत की स्वीटहार्ट रश्मिका मंदाना की हिंदी डेब्यू फिल्म भी है। अपनी इस फिल्म के साथ शांतनु बागची, सिद्धार्थ और रश्मिका की नई जोड़ी को दर्शकों के लिए लेकर आने जा रहे हैं। वहीं खास बात यह भी है कि सिद्धार्थ की पिछली हिट शेरशाह और रश्मिका की धमाकेरदार ब्लॉकबस्टर पुष्पा के बाद, अब दोनों को एक साथ सिल्वर पर धूम मचाते देखना खास होने वाला है। 
    
रॉनी स्क्रूवाला (आरएसवीपी) अमर बुटाला और गरिमा मेहता (गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया) द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को परवेज शेख, असीम अरोरा और सुमित बथेजा द्वारा लिखा गया है। जबकि शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.
JR Choudhary

JR Choudhary Editorial Authority • 30 Mar, 2026Editorial Desk

Editor

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter