पंतनगर यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता को वैश्विक सम्मान: डॉ. पूजा सिंह ने राख से बनाईं टाइलें
पंतनगर विश्वविद्यालय की शोधकर्ता, डॉ. पूजा सिंह को फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख से टाइल बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वैश्विक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कृषि और प्रौद्योगिकी विकास सोसाइटी (एटीडीएस) और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्या
पंतनगर विश्वविद्यालय की शोधकर्ता, डॉ. पूजा सिंह को फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख से टाइल बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वैश्विक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें कृषि और प्रौद्योगिकी विकास सोसाइटी (एटीडीएस) और स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित सातवें अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, गैबल्स (सतत भविष्य के लिए कृषि, जैविक, पर्यावरण और जीवन विज्ञान में वैश्विक दृष्टिकोण) के दौरान 8 से 10 जून तक प्रदान किया गया।
वैश्विक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के अलावा, डॉ. पूजा सिंह को नैनो भौतिक विज्ञान प्रतियोगिता में अपने प्रस्तुतीकरण के लिए दूसरा पुरस्कार भी मिला। दोनों पुरस्कार एटीडीएस के अध्यक्ष, डॉ. अमर गर्ग द्वारा प्रदान किए गए।